Bigg Boss 16: अब्दू रोजिक के दुश्मन Hasbullah Magomedov नहीं, इन 2 हसीनाओं की होगी वाइल्ड कार्ड में एंट्री!

सोशल मीडिया पर रिद्धिमा पंडित (Ridhima Pandit) की वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चाएं भी तेज हो चुकी हैं। साल 2021 में इस एक्ट्रेस को 'बिग बॉस ओटीटी' में देखा गया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2022 21:30 IST
ख़ास बातें
  • रिद्धिमा पंडित (Ridhima Pandit) की वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चाएं हैं
  • बिग बॉस में श्रीजिता डे (Sreejita De) की वाइल्ड कार् एंट्री हो सकती है
  • शनिवार के वार में शालीन भनोट, मान्या सिंह और सुम्बुल तौकीर नॉमिनेट हुए थे

साल 2021 में Ridhima Pandit को 'Bigg Boss 16' में देखा गया था।

Bigg Boss 16 शुरू हुए एक महीना बीतने वाला है और सभी कंटेस्टेंट ने शो जीतने के लिए अपनी कमर कस ली है। आए दिन सोशल मीडिया में शो से जुड़े वीडियो क्लिप्स और मजेदार बातें देखने को मिल जाती हैं। एक नन्हें और क्यूट कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) भी हैं, जिन्होंने घर के लोगों के साथ-साथ घर से बाहर सभी भारतीय फैंस का दिल जीता हुआ है। हाल ही में खबर आई थी कि शो में उनके प्रतिद्वंदी हसबुल्ला मेगोमोदोव (Hasbulla Magomedov) की एंट्री होने वाली है, लेकिन लेटेस्ट खबरों की मानें, तो शो में कुछ अन्य कंटेंस्टेंट वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकते हैं।

Bigg Boss से जुड़े सोर्स के अनुसार, दिवाली के अगले हफ्ते बिग बॉस के घर में श्रीजिता डे (Sreejita De) की वाइल्ड कार् एंट्री हो सकती है। ये शो की शुरुआत में ही घर से बाहर हो गई थीं। शो के चैनल का सोचना है कि एक्ट्रेस में श्रीजिता को शो को समझने का मौका नहीं मिला और वह इस शो में अच्छा परफॉर्म करने का दमखम रखती हैं। ऐसे में बिग बॉस उन्हें घर में एक और मौका देने पर विचार कर रहे हैं।

इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर रिद्धिमा पंडित (Ridhima Pandit) की वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चाएं भी तेज हो चुकी हैं। साल 2021 में इस एक्ट्रेस को 'बिग बॉस ओटीटी' में देखा गया था। कुछ का मानना है कि बिग बॉस दोनों एक्ट्रेस को एक साथ घर में दाखिल कर सकते हैं। हालांकि फिलहाल वाइल्ड कार्ड को लेकर शो और कंटेस्टेंट की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

शनिवार के वार में तीन कंटेस्टेंट्स - शालीन भनोट, मान्या सिंह और सुम्बुल तौकीर खान नॉमिनेट हुए थे और इनमें से एक को घर से बाहर जाना होगा।
Advertisement

इसके अलावा, हाल ही में एक बड़ी खबर यह भी आई थी कि बिग बॉस 16 में करण जौहर की एंट्री हो सकती है। सुपरस्टार सलमान खान को डेंगू हो गया है, ऐसा बताया जा रहा है। कॉफी विद करन के होस्ट करण जौहर अब बिग बॉस की कमान संभाल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने बीमारी के चलते अपनी आगमी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग भी रोक दी है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bigg Boss, bigg boss 16, bigg Boss 16 Wild card
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  2. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
  3. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  2. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  3. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  4. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  5. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  6. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  7. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  8. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  9. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  10. आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी, बस करना होगा ये छोटा सा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.