Bigg Boss 16: शालीन भनोट के बाद अब इन दो फीमेल कंटेस्टेंट्स को मिला नॉमिनेशन, बच गए साजिद!

साजिद खान को शो से बाहर किए जाने की मांग लगातार जारी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2022 22:02 IST
ख़ास बातें
  • नॉमिनेट हुए मेंबर्स में सुंबुल तौकीर खान, मान्या सिंह और शालीन भनोट
  • शालीन भनोट को बिग बॉस ने खुद नॉमिनेट किया था
  • वर्तमान में शो की टीआरपी आसमान छू रही है

बिग बॉस 16 में हर हफ्ते तीन कमजोर कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया जाता है।

कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला बिग बॉस (Big Boss) शो अब भारत का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला रियलिटी शो बन चुका है। 2006 में शुरू हुए बिग बॉस का यह 16वां सीजन है। इस बार में शो में 16 सेलिब्रिटी हैं और शो काफी मनोरंजक होता जा रहा है। शो में हर हफ्ते नॉमिनेशन किए जाने का रूल है, यानि कि हर हफ्ते शो के कमजोर कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया जाता है। नॉमिनेट किए गए खिलाड़ी पर शो से बाहर होने का खतरा रहता है। यह नॉमिनेशन वोट्स के आधार पर किया जाता है। इसके अलावा बिग बॉस भी किसी सदस्य को नॉमिनेट कर सकते हैं। हर हफ्ते तीन कंटेस्टेंट नॉमिनेट होते हैं।

बिग बॉस 16 में इस हफ्ते जो तीन कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं उनमें सुंबुल तौकीर खान, मान्या सिंह और शालीन भनोट का नाम आया है। नॉमिनेट किए गए तीनों कंटेस्टेंट में से कोई एक शख्स अगले हफ्ते शो से बाहर हो जाएगा। नॉमिनेशन से पहले बिग बॉस ने घरवालों से सवाल पूछा था कि दो ऐसे मेंबर्स कौन हैं जो हाउस में सबसे कम एक्टिव रहते हैं। घरवालों ने सुंबुल तौकीर खान और मान्या सिंह को सबसे कम एक्टिव बताते हुए कहा कि वे दोनों किसी भी टास्क में खुलकर भाग नहीं लेते हैं। 

घर के मेंबर्स की वोटिंग पर सुंबुल और मान्या को घर से बाहर किए जाने के लिए नॉमिनेट किया गया। साथ ही बिग बॉस ने उनको सजा भी सुनाई, जिसके कारण दोनों कंटेस्टेंट को दिनभर मास्क लगाकर घूमना पड़ा। शालीन भनोट इससे पहले हफ्ते में ही नॉमिनेट हो चुके हैं। शालीन को बिग बॉस ने नॉमिनेट किया था। शालीन का अर्चना गौतम को टास्क के दौरान गलती से धक्का लग गया था, इसी कारण उनको नॉमिनेट कर दिया गया। वहीं, शो के सबसे कॉन्ट्रोवर्शिअल कंटेस्टेंट साजिद खान नॉमिनेट होने से बच गए। 

साजिद खान को शो से बाहर किए जाने की मांग लगातार जारी है। हालांकि, बिग बॉस हाउस में रहने वाले कंटेस्टेंट्स में से किसी ने उनके खिलाफ वोट नहीं किया। वो अभी भी घर में सेफ हैं और नॉमिनेशन से बचे हुए हैं। लेकिन साजिद खान को निकाले जाने के लिए शो के मेकर्स पर लगातार दबाव बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में हाल ही में कहा गया था कि साजिद को जल्द ही घर से बाहर कर दिया जाएगा। ऐेसे में देखना होगा कि वो घर में कितने दिन और रहकर दर्शकों का मनोरंजन कर पाते हैं। 

बिग बॉस कलर्स चैनल पर प्रसारित होता है। वर्तमान में शो की टीआरपी आसमान छू रही है, और यह भारत में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टीवी शो है। शुरू में इसे डच मीडिया कंपनी एंडमोल ने पेश किया था। शो को बिग ब्रदर (Big Brother) के नाम से लाया गया था। उसके बाद यह भारत में हिंदी में बिग बॉस (Bigg Boss) के रूप में शुरू हुआ। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने CCI पर लगाया जांच में भारी लापरवाही का आरोप, कंपनी पर लग सकता है अरबों डॉलर का जुर्माना
  2. 8,550mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K90 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tata Motors ने भारत में लॉन्च की Sierra EV, जानें प्राइस, रेंज
  4. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, बेस मॉडल में मिलेगा Snapdragon चिपसेट
  5. mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस, ऐसे करें डाउनलोड
  6. Vivo X Fold 6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  7. दुनिया में पहली बार! न्यूक्लियर रिएक्टर की गर्मी से बनाई ग्रीन हाइड्रोजन, भारत ने रचा इतिहास
  8. Nothing Phone 4b में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.