Bigg Boss में ये टेलीविजन स्टार्स हो सकते हैं वाइल्डकार्ड एंट्री

Bigg Boss 16 wild card Entries: बिग बॉस 16 में अब वाइल्ड कार्ड एट्रीज शुरू हो गई है। खबरों की मानें तो जल्दी ही शो में कई नयी एंट्रीज होने वाली हैं। आईए जानते हैं शो किन सेलेब्स की होगी एंट्री।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2022 22:19 IST
ख़ास बातें
  • बिग बॉस में होने वाली है कई वाइल्ड कार्ड एंट्रीज
  • बिग बॉस ने कई टेलीविजन सेलेब्स को किया है अप्रोच
  • इस सीजन बिग बॉस 16 में करेंगे कई टीवी स्टार एंट्री

बिग बॉस 16 में जल्दी ही होंगी कई वाइल्ड कार्ड एंट्रीज, कई टीवी सेलेब्स का है इस लिस्ट में शामिल

Bigg Boss 16 wild card Entries:  सलमान खान के शो बिग बॉस 16 से आए दिन कोई ना कोई खबर आती रहती है। गोल्डन बॉयज के घर से बाहर जाने के बाद शो में नयी एंट्रीज होनी हैं। कुछ दिन पहले शो के मेकर्स ने नमिश तनेजा से संपर्क किया था। हालांकि, तनेजा की ओर से कोई कन्फर्मेशन नहीं आई थी। शो में श्रीजिता डे की दोबारा एंट्री हो चुकी है। वह शुरुआती हफ्तों में ही बिग बॉस से निकल गई थी। इन टेलीविजन स्टार्स शो में एंट्री करने की अटकलें हैं।
विशाल मानकतला:  शो के मेकर्स ने एक्टर विशाल मानकतला को अप्रोच किया था। शो के रिलीज एक वीडियो के हिसाब से विशाल जल्द ही शो में एंट्री लेने वाले हैं।  
फैशल शेख: बिग बॉस में फैंशल शेख की आने की खबर थी। वहीं एक इंटरव्यू में फैशल ने भी कहा था कि अगर बिग बॉस उन्हें बुलाते हैं तो वो शो में जाने के बारे में जरूर सोचेंगे।
राखी सावंत: खबरों की मानें तो राखी सावंत बिग बॉस 16 के इस सीजन में भी नजर आने वाली थी। राखी इस सीजन में भी वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली थी। हालांकि अब वो बिग बॉस मराठी सीजन 4 में हैं।
रोहन गंडोत्रा: टीवी एक्टर रोहन गंडोत्रा को भी शो के मेकर्स ने बिग बॉस में आने के लिए अप्रोच किया था। लेकिन अभी तक इस बात को पुष्टि नहीं हो पाई है।
अर्शी खान: बिग बॉस 11 और बिग बॉस सीजन 14 का हिस्सा रही अर्शी खान को लेकर भी ये खबर आई थी कि इस सीजन भी वो नजर आ सकती है।
कुशाग्र दुआ:  बिग बॉस के 16 के घर में टीवी एक्टर कुशाग्र दुआ के भी वाइल्ड कार्ड एंट्री की खबरें सामने आई है, जिसके मुताबिक ‘गुम है किसी के प्यार में‘ से अपनी पहचान बनाने वाले कुशाग्र की धमाकेदार एंट्री होनी है।
नमिश तनेजा:  कुछ दिनों पहले आई एक खबर के अनुसार नमिश तनेजा को भी मेकर्स ने अप्रोच किया था। नमिश वाइल्ड कार्ड के जरिए शो में एंट्री ले सकते हैं।
वीणा जगताप: शिव ठाकरे की एक्स गर्लफ्रेंड वीणा जगताप के भी बिग बॉस 16 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही शिव ने वीणा जगताप का जिक्र भी किया था। लेकिन अभी तक उनकी एंट्री को लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं आई है।
निशांत भट्ट: बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट निशांत भट्ट का भी नाम भी बिग बॉस के वाइल्ड कार्ड एंट्री में शामिल है। हालांकि निशांत ने इस पर कहा था कि अगर उन्हें शो में 2-3 दिनों के लिए बुलाया जाए तो वो इस बारे में जरूर सोच सकते हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  6. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  7. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  8. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  9. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  10. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.