Bigg Boss 16 : मिस इंडिया रनरअप मान्या सिंह ‘घर से हुईं बेघर’, शो से बाहर होने पर कही यह बात

Bigg Boss 16 : इस बार वीकेंड के वार में सलमान खान की जगह करण जौहर शो में पहुंचे। उन्‍होंने सभी घरवालों की जमकर क्‍लास ली।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2022 14:40 IST
ख़ास बातें
  • इस वीकेंड मान्‍या सिंह का पत्ता शो से कट गया
  • उन्‍हें सबसे कम वोट मिले थे
  • शालीन भनोट और सुंबुल तौकीर खान बच गए

मान्‍या सिंह के फैंस यह बात स्‍वीकार करने को राजी नहीं हैं कि मान्‍या इस शो से जल्‍दी आउट हो सकती हैं।

मिस इंडिया रनरअप और बिग बॉस की प्रतियोगी ‘मान्या सिंह' (Manya Singh) शो से बाहर हो गई हैं। Bigg Boss 16 का सीजन दर्शकों को काफी एंटरटेन कर रहा है। इस वीकेंड मान्‍या सिंह का पत्ता इस शो से कट गया। उनके बाहर होने से फैंस मायूस नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी बात रख रहे हैं। इस बार वीकेंड के वार में सलमान खान की जगह करण जौहर शो में पहुंचे। उन्‍होंने सभी घरवालों की जमकर क्‍लास ली। गौरतलब है कि मान्‍या सिंह के बाहर होने से पहले श्रीजिता डे भी इस शो से आउट हो चुकी हैं। दोनों ही प्रतियोगियों को कम वोट मिलने के कारण शो से बाहर होना पड़ा। 

मान्‍या सिंह के फैंस यह बात स्‍वीकार करने को राजी नहीं हैं कि मान्‍या इस शो से जल्‍दी आउट हो सकती हैं। पिछले सप्‍ताह मान्या सिंह के अलावा शालीन भनोट और सुंबुल तौकीर खान को नॉमिनेट किया गया था। फैसले की बारी आई, तो पता चला कि मान्‍या को सबसे कम वोट मिले हैं। इस वजह से वह शो से बाहर हो गईं। 

शो के हालिया एपिसोड की बात करें, तो अर्चना गौतम और मान्‍या सिंह के बीच विवाद देखने को मिला था। मान्‍या ने अर्चना को घर का काम करने से इनकार कर दिया था। इसको लेकर दोनों में खूब लड़ाई हुई थी। बिगबॉस ने भी मान्‍या को फटकार लगाई थी। कहा था कि वह शो में सबसे कम भूमिका निभा रही हैं। 

बिगबॉस के यह पूछे जाने पर कि घर में सबसे कम कौन नजर आता है, घरवालों ने भी मान्‍या सिंह का ही नाम लिया था। इसके बाद सजा के तौर पर मान्‍या को मुंह पर काला कपड़ा बांधने के लिए कहा गया था। बहरहाल अब जब मान्‍या इस शो से आउट हो गई हैं, तो बाकी प्रतियोगी अपनी योजना दोबारा से बनाएंगे। इस बार कौन नॉमिनेट होता है, यह देखना भी दिलचस्‍प होगा। प्रतियोगियों के बीच विवाद और गहरा सकता है। 

बिग बॉस के घर में कुछ वाइल्‍ड कार्ड एंट्रीज की बात भी कही जा रही है। कुछेक नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन कई छुपे रुस्‍तम भी इस शो में एंट्री कर सकते हैं, जिसके बाद दर्शकों का रोमांच और दोगुना होने की उम्‍मीद है। 
Advertisement

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शो से बाहर होने पर मान्‍या सिंह ने कहा है कि उनकी जगह सुंबुल तौकीर खान को बाहर होना चाहिए था। मान्‍या ने कहा है कि वह कम से कम अपना गेम खेल रही थीं। सुंबुल को तो यह नहीं समझ आ रहा कि वह शो में क्‍या करना चाहती हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  2. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
  3. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
  4. ₹7 हजार से कम में 200 इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा! XElectron ने भारत में लॉन्च किया नया प्रोजेक्टर
  5. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  6. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  3. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  4. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  5. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  6. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  7. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  8. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  9. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  10. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.