Bigg Boss 16 के घर से इस वीकेंड क्या नहीं होगा कोई बेघर ?

Bigg Boss 16: बिग बॉस में जिस तरह से एलिमिनेशन हो रहे हैं उसे देखते हुए हर कोई डरा हुआ है। लेकिन शो के अब नए अपडेट से कंटेस्टेंट को इस वीकेंड राहत की सांस मिलेगी। ये खबर सामने आ रही है की इस हफ्ते शो से कोई अपने घर नहीं जाएगा

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 नवंबर 2022 19:24 IST
ख़ास बातें
  • बिग बॉस के शो से इस हफ्ते नहीं होगा कोई बेघर
  • शालीन और टीना को लगाई फटकार
  • इस वीकेंड सभी कंटेस्टेंट लेंगे राहत की सांस

Bigg Boss 16: बिग बॉस में इस वीकेंड नहीं होगा कोई घर से बेघर

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर से आए दिन कोई न कोई खबर सामने आ रही है। सलमान खान के इस शो से रिलेटिड कोई न कोई वीडियो हर दिन रिलीज किया जा रहा है। हाल ही में आए एस वीडियो में आपने देखा की किस तरह से साजिद खान और अर्चना गौतम आपस में लड़ते हुए नजर आए। जब से इस प्रोमो  को रिलीज किया गया लोगों में शो के इस एपिसोड को देखने का एक्साइटमेंट हाय लेबल पर है। शो में दर्शक जहां अर्चाना की तारीफ करते नहीं थक रहे तो दूसरी ओर साजिद पर भड़के हुए भी थे। बिग बॉस में जिस तरह से एलिमिनेशन हो रहे हैं उसे देखते हुए हर कोई डरा हुआ है। लेकिन शो के अब नए अपडेट से कंटेस्टेंट को इस वीकेंड राहत की सांस मिलेगी। ये खबर सामने आ रही है की इस हफ्ते शो से कोई अपने घर नहीं जाएगा।

एलिमिनेशन का खतरा

बिग बॉस के घर में बने रहने के लिए घर के सदस्यों को ना जाने कितने जतन करने पड़ते हैं। हर एक कंटेस्टेंट यहां बने रहने के लिए दिन – रात की जद्दोजहद में लगा रहता है। लेकिन इस हफ्ते घर के सभी मेंबर के सिर पर से मंडराता हुआ ये एलिमिनेशन का खतरा टल गया है, क्योंकि इस वीकेंड कोई भी एलिमिनेशन नहीं होगा। पिछले दिए हुए टास्ट में जिस तरह साजिद और अर्चना आपस में उलझे और अब एक दूसरे के दुश्मन बने हुए हैं। उससे घर का माहौल बहुत ही गरम हो गया था। साथी ही ये एलिमिनेशन का खतरा भी घरवालों पर बना हुआ था।

इस वीकेंड नहीं होगा कोई बेघर

हाल ही में हुए नोमिनेशन के टास्क के बाद, अर्चना गौतम, सौंदर्या शर्मा, सुंबुल तौकीर खान और अकिंत गुप्ता नॉमिनेटिड भी हैं। एमसी स्टेन के बारे में आपको पता ही होगा कि सलमान खान ने उन्हें पहले से ही 4 हफ्तों के लिए नॉमिनेट कर रखा है। इस वीकेंड आई खबर के मुताबिक इस हफ्ते बिग बॉस  के घर से कोई बेघर नहीं होगा। इस खबर को सुनने के बाद घर के सभी सदस्यों ने राहत की सांस ली है और उनके फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

टीना और शालीन का सुंबुल पर फूटा गुस्सा

हाल ही बिग बॉस ने सुंबुल की उनके घरवालों से बात कराई थी। जिसमें सुंबुल के पिता ने सुंबुल से शालीन और टीना के बारे में कुछ कॉमेंट किया था। और फिर बिग बॉस ने उनकी ये सारी बातें घरवालों के सामने रख दी। जिसे सुनने के बाद शालीन और टीना काफी भड़के हुए नजर आए और दोनों ने सुंबुल को खूब खरी-खोटी सुनाई।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.