Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again : कार्तिक या देवगन? किसकी फ‍िल्‍म ने ज्‍यादा कमाई की, जानें

भूल-भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्ष‍ित जैसे कलाकार हैं, जबकि सिंघम अगेन में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण जैसे सितारे हैं।

Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again : कार्तिक या देवगन? किसकी फ‍िल्‍म ने ज्‍यादा कमाई की, जानें

दिवाली के मौके पर रिलीज हुई हैं दोनों फ‍िल्‍में।

ख़ास बातें
  • बॉक्‍स ऑफ‍िस पर दो फ‍िल्‍में कर रहीं कारोबार
  • भूल-भुलैया 3 और सिंघम अगेन हुई हैं रिलीज
  • दोनों फ‍िल्‍मों की बॉक्‍स ऑफ‍िस कमाई 100 करोड़ के पार
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 and Singham Again Collection : दिवाली का त्‍योहार बॉक्‍स ऑफ‍िस और बॉलीवुड के लिए बहुत बड़ी उम्‍मीद होता है। इस मौके पर हर साल फ‍िल्‍में रिलीज होती हैं। दर्शक सिनेमाघरों का रुख करते हैं और टिकट खिड़की पर पैसों की बरसात होती है। दिवाली पर दो बड़ी फ‍िल्‍में भूल-भुलैया 3 और सिंघम अगेन (Singham Again) रिलीज हुई हैं। दोनों फ‍िल्‍मों ने अच्‍छी कमाई की है और आंकड़ा 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। भूल-भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्ष‍ित जैसे कलाकार हैं, जबकि सिंघम अगेन में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण जैसे सितारे हैं। आइए जानते हैं इन फ‍िल्‍मों ने कितना कारोबार किया है। 
 

Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk ने दोनों फ‍िल्‍मों का 3 दिनों का बॉक्‍स ऑफ‍िस कलेक्‍शन शेयर किया है। इससे पता चलता है कि कमाई के मामले में सिंघम अगेन फ‍िलहाल भूल-भुलैया 3 से आगे चल रही है। 
 

Bhool Bhulaiyaa 3 Box office Collection 

रिपोर्ट के अनुसार, भूल-भुलैया 3 ने शुक्रवार को 35.5 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया था। शनिवार को कमाई 37 करोड़ रुपये दर्ज हुई और रविवार को फ‍िल्‍म ने 33.5 करोड़ रुपये कमाई। तीन दिनों में यह फ‍िल्‍म भारत में 106 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर चुकी है। फ‍िल्‍म का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 157.20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फ‍िल्‍म के निर्देश अनीस बज्‍मी और निर्माता टी-सीरीज हैं। 
 

Singham Again Box office Collection

रिपोर्ट के अनुसार, सिंघम अगेन ने शुक्रवार को 43.5 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया था। शनिवार को कमाई 42.5 करोड़ रुपये दर्ज हुई और रविवार को फ‍िल्‍म ने 35.75 करोड़ रुपये कमाई। तीन दिनों में यह फ‍िल्‍म भारत में 121.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर चुकी है। फ‍िल्‍म का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 176.10 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फ‍िल्‍म के निर्देश रोहित शेट्टी और निर्माता जियो स्‍टूडियोज हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »