Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer : भूल-भुलैया 3 का ट्रेलर रिलीज, 3 घंटे में 30 लाख व्‍यूज, लोग बोले- ना कॉमिडी है, ना हॉरर

भूल-भुलैया 3 का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो गया। और जैसी चर्चाए थीं, कुछ वैसा ही बज ट्रेलर ने क्रि‍एट भी किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2024 18:21 IST
ख़ास बातें
  • भूल-भुलैया 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज
  • 3 घंटे में 30 लाख व्‍यूज यूट्यूब पर
  • कई यूजर्स को पसंद नहीं आया ट्रेलर

'भूल भुलैया 3' दीपावली के मौके पर एक नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Photo Credit: Youtube Grab

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer : भूल-भुलैया 3 का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो गया। और जैसी चर्चाए थीं, कुछ वैसा ही बज ट्रेलर ने क्रि‍एट भी किया है। सोशल मीडिया पर रूह बाबा से लेकर मंजुलिका और फ‍िल्‍म के बाकी किरदारों को खू‍ब देखा जा रहा है। अकेले यूट्यूब पर फ‍िल्‍म के ट्रेलर ने 3 घंटे में 30 लाख व्‍यूज बटोर लिए हैं। साढ़े 3 मिनट का ट्रेलर बताता है कि फ‍िल्‍म दिवाली पर रिलीज होगी। ट्रेलर में सबसे ज्‍यादा जगह कार्तिक आर्यन को मिली है। विद्या बालन और माधुरी दीक्षित से ज्‍यादा तृप्ति डिमरी को दिखाया गया है। कई और कलाकार जैसे- राजपाल यादव जो पहले भाग से फ‍िल्‍म में हैं, वह भी नजर आते हैं।   

साढ़े तीन मिनट के ट्रेलर में मेकर्स में इतनी कॉमिडी दिखाई है कि जब हॉरर की बारी आती है तो कोई भी सीन डरावना नहीं लगता। हालांकि मेकर्स दर्शकों को कन्‍फ्यूज करने में कामयाब हुए हैं और आखिर तक यह पता नहीं चलता कि मंजुलिका है कौन? विद्या या फ‍िर माधुरी। 
Advertisement

ट्रेलर का डिस्क्रिप्शिन कहता है- हवेली का दरवाजा खुला एक बार फ‍िर… रूह बाबा और मंजुलिका की लड़ाई में होगी किसकी जीत और किसकी हार। अब यह तो फ‍िल्‍म देखने के बाद ही पता चलेगा। 

यूट्यूब कमेंट में एक यूजर ने लिखा, ना अच्‍छे से कॉमिडी है, नॉ हॉरर। एक अन्‍य यूजर ने लिखा कि माधुरी और विद्या के डांस मुकाबले ने एक पल के लिए उन्‍हें उत्‍साह से भर दिया। कई यूजर्स ने लिखा है कि फ‍िल्‍म का पहला पार्ट ही क्‍लासिक था, जिसमें शानदार स्‍टोरी के साथ एक अच्‍छी स्‍टारकास्‍ट थी। वहीं, कई यूजर्स ट्रेलर में दिखाए गए नेटफ्लिक्‍स वाले जोक की तारीफ कर रहे हैं। 
Advertisement

Photo Credit: Youtube Grab


ट्रेलर की बात करें तो, इसकी शुरुआत में ऑरिजनल मंजुलिका विद्या बालन को दिखाया गया है। इसके बाद रूह बाबा कार्तिक आर्यन की एंट्री और फिर तृप्ति डिमरी के साथ रोमांस को दिखाया गया है। इसके अलावा फिल्म में विद्या बालन के साथ माधुरी दीक्षित भी नजर आ रही हैं। जिसे देखने के बाद दर्शकों की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है।
Advertisement

ट्रेलर को देखकर पता चलता है कि निर्देशक अनीस बज्मी ने दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए फिल्म में कई ट्विस्ट भी डालने की कोशिश की है। साथ ही ट्रेलर में रूह बाबा और मंजुलिका के बीच होने वाली भिड़ंत भी दिखाई गई है।
Advertisement

ट्रेलर के आखिर में विद्या बालन और माधुरी एक साथ दिखाई देती हैं, जो कार्तिक आर्यन से बोलती हैं, ''यही सोच रहा है ना कि हम दोनों में से असली मंजुलिका कौन है?'' 'भूल भुलैया 3' दीपावली के मौके पर एक नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसी दिन 'सिंघम अगेन' भी रिलीज होगी है। 

कार्तिक ने ‘भूल भुलैया 2' में रूह बाबा की भूमिका निभाई है। ‘भूल भुलैया 2' में कार्तिक और कियारा आडवाणी मुख्‍य भूमिका में नजर आए थे। कोरोना काल में रिलीज हुई फिल्म ‘भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.