Bawaal OTT Release : इस ओटीटी पर रिलीज होगी वरुण धवन और जाह्न्वी कपूर की फ‍िल्‍म बवाल

इस फ‍िल्‍म को जाने-माने निर्देशक नितेश तिवारी ने तैयार किया है। वह दंगल जैसी फ‍िल्‍म से अपनी प्रतिभा का लोहा बॉलीवुड में मनावा चुके हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 जून 2023 19:09 IST
ख़ास बातें
  • जुलाई में प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी बवाल
  • फ‍िल्‍म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है
  • दुनिया के करीब 200 देशों में होगा फ‍िल्‍म का प्रीमियर

प्राइम वीडियो ने कहा है कि फिल्म बवाल का प्रीमियर भारत और दुनिया के करीब 200 देशों पर किया जाएगा।

Photo Credit: Prime Video India Twitter

अभिनेता वरुण धवन और जाह्न्वी कपूर की फ‍िल्‍म ‘बवाल' की रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ओटीटी प्‍लेटफॉर्म प्राइम वीडियो (Prime Video) ने सोमवार को ऐलान किया कि ‘बवाल' को अगले महीने यानी जुलाई में प्रदर्शित किया जाएगा। इस फ‍िल्‍म को जाने-माने निर्देशक नितेश तिवारी ने तैयार किया है। वह दंगल जैसी फ‍िल्‍म से अपनी प्रतिभा का लोहा बॉलीवुड में मनावा चुके हैं। नितेश तिवारी की फ‍िल्‍म छिछोरे ने भी बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अच्‍छी प्रत‍िक्रिया हासिल की थी। 

‘बवाल' का निर्माण साजिद नाडियावाला की कंपनी नाडियावाला ग्रैंडसन इंटरटेनमेंट ने अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश की अर्थस्काई पिक्चर्स की साझेदारी में किया है।



तिवारी ने एक बयान में कहा, कि फिल्म ‘बवाल' का फिल्मांकन भारत के 3 जगहों और यूरोप के 5 देशों में हुआ है। इसकी कहानी मनोरम है और इसका चित्रण नाटकीय तरीके से किया गया है और सबसे बड़ी बात कि शीर्ष भूमिका निभा रहे वरुण और जाह्न्वी में बेहतरीन तालमेल देखने को मिली है।'

उन्होंने कहा कि ‘प्राइम वीडियो पर वर्ल्‍ड प्रीमियर होने से ‘बवाल' को भारत के साथ विदेशों में भी दर्शक देख सकेंगे। इस फिल्म को दर्शकों के सामने लाने के लिए हमने पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता से काम किया है और अब हम उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते हैं।
Advertisement

प्राइम वीडियो ने कहा है कि फिल्म बवाल का प्रीमियर भारत और दुनिया के करीब 200 देशों पर किया जाएगा। फ‍िल्‍म किस दिन से स्‍ट्रीम की जा सकेगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.