Avatar : The Way of Water on OTT : ‘डिज्‍नी हॉटस्‍टार’ पर रिलीज होने जा रही ‘अवतार 2’, तारीख जान लीजिए

Avatar : The Way of Water on OTT : जो भी यूजर्स हॉटस्‍टार का सब्‍सक्र‍िप्‍शन रखते हैं, वो अगले महीने इस फ‍िल्‍म को स्‍ट्रीम कर पैंडोरा की दुनिया से एक बार फ‍िर रू-ब-रू हो पाएंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 मई 2023 16:49 IST
ख़ास बातें
  • 7 जून से इस फ‍िल्‍म को स्‍ट्रीम किया जा सकेगा
  • दिसंबर 2022 में रिलीज हुई थी अवतार 2
  • फ‍िल्‍म ने दुनियाभर में हजारों करोड़ रुपये का कारोबार किया था

दिसंबर 2022 में रिलीज हुई Avatar 2 ने दुनियाभर में कमाई का रिकॉर्ड बनाया था। इस मामले में यह अबतक की चौथी सबसे बड़ी फ‍िल्‍म बन चुकी है।

साल 2022 की सबसे बड़ी फ‍िल्‍म Avatar : The Way of Water (अवतार 2) का ओटीटी पर आगाज होने जा रहा है। वैसे कई ओटीटी प्‍लेटफॉर्म्‍स पर यह फ‍िल्‍म रेंट पर देखी जा सकती है, लेकिन अब डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार (Disney Plus Hotstar) बगैर रेंट इस फ‍िल्‍म को सभी दर्शकों के लिए लेकर आ रहा है। जो भी यूजर्स हॉटस्‍टार का सब्‍सक्र‍िप्‍शन रखते हैं, वो अगले महीने इस फ‍िल्‍म को स्‍ट्रीम कर पैंडोरा की दुनिया से एक बार फ‍िर रू-ब-रू हो पाएंगे। 

दिसंबर 2022 में रिलीज हुई Avatar 2 ने दुनियाभर में कमाई का रिकॉर्ड बनाया था। इस मामले में यह अबतक की चौथी सबसे बड़ी फ‍िल्‍म बन चुकी है। ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अवतार-2 का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 2.7 अरब डॉलर यानी लगभग 22 हजार 218 करोड़ रुपये रहा। फिल्म में सलदाना, सिगोरनी वीवर, स्टीफन लैंग, केट विंसलेट, मिशेल येओह जैसे दिग्‍गज कलाकारों ने काम किया था। 

जेम्स कैमरून द्वारा निर्देशित इस फ‍िल्‍म की ओटीटी रिलीज का इंतजार दर्शकों को लंबे वक्‍त से है। कई रिपोर्ट्स के जरिए यह जानकारी पहले ही सामने आ गई थी कि ‘अवतार 2' को डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार पर देखा जा सकेगा। प्‍लेटफॉर्म ने अपने लेटेस्‍ट ट्वीट में अब तारीख भी बता दी है। 

@DisneyPlusHS के ट्वीट में बताया गया है कि ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर' को 7 जून से हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में स्ट्रीम किया जा सकेगा। गर्मियों की छुट्ट‍ियों में यह फ‍िल्‍म बच्‍चों को विशेष रूप से आकर्षित कर सकती है। फ‍िल्‍म उन सभी यूजर्स के लिए उपलब्‍ध होगी, जिनके पास डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार का सब्‍सक्र‍िप्‍शन है। फ‍िलहाल प्‍लेटफॉर्म के पास 2 तरह के प्‍लान हैं। 899 रुपये वीआईपी सब्‍सक्र‍िप्‍शन मिलता है, जबकि 299 रुपये महीना या 1499 रुपये सालान में प्रीमियम सब्‍सक्र‍िप्‍शन लिया जा सकता है यह 4K क्‍वॉलिटी में कंटेंट देखने की सुविधा देता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Avatar 2 Disney Plus hotstar
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.