रिलीज से पहले ही छा गई Avatar 2! हॉलीवुड फ‍िल्‍म ने एडवांस बुकिंग से कमाए 8.5 करोड़ रुपये

Avatar 2 Advance Booking : यह रकम कितनी बड़ी है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हाल में रिलीज हुई दृश्‍यम 2 ने एडवांस बुकिंग से 4.5 करोड़ रुपये कमाए थे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2022 15:39 IST
ख़ास बातें
  • अवतार 2 को लेकर उत्‍साहित हैं दर्शक
  • रिलीज से पहले ही फ‍िल्‍म ने कमाए करोड़ों रुपये
  • सबसे महंगी फ‍िल्‍मों में से एक है अवतार 2

Avatar 2 Advance Booking : अवतार 2 एक अमेरिकी साइंस फ‍िक्‍शन फ‍िल्‍म है। इसका बजट करीब 400 मिलियन डॉलर बताया जाता है।

Avatar 2 Advance Booking : जेम्स कैमरून की सुपरहिट फिल्म ‘अवतार' का सीक्‍वल ‘अवतार 2' इस महीने यानी 16 दिसंबर को रिलीज होने जा रहा है। इस हॉलीवुड फ‍िल्‍म को लेकर दर्शकों में जबरदस्‍त क्रेज देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि अवतार 2 भारत में कमाई का नया रिकॉर्ड बना सकती है। लोग यह देखने के लिए उत्‍साहित हैं कि सीक्‍वल में फ‍िल्‍म की कहानी कहां पहुंचती है। अवतार 2 का पहला शो देखने की लोगों में होड़ मची है। फ‍िल्‍म ने एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड बना दिया है।   

अवतार 2 को मिली एडवांस बुकिंग ने फ‍िल्‍म से जुड़ी इंडिया की टीम को खुश कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अवतार 2 के इंडिया में अबतक 2 लाख से ज्‍यादा टिकट्स बिक गए हैं। इस हिसाब से फ‍िल्‍म ने करीब 9 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह रकम कितनी बड़ी है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हाल में रिलीज हुई दृश्‍यम 2 ने एडवांस बुकिंग से 4.5 करोड़ रुपये कमाए थे। एडवांस टिकट बुकिंग के मामले में इस साल ब्रह्मात्र का जलवा रहा।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्‍टारर इस फ‍िल्‍म ने 6 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग दर्ज की थी। अवतार 2 (Avatar: The Way of Water) एक अमेरिकी साइंस फ‍िक्‍शन फ‍िल्‍म है। इसका बजट करीब 400 मिलियन डॉलर बताया जाता है। 3 घंटे से भी लंबी इस फ‍िल्‍म का ऐलान साल 2006 में हुआ था। जेम्‍स कैमरून ने कहा था कि अगर अवतार सफल होती है, तो वह इसका सीक्‍वल भी बनाएंगे।

दिलचस्‍प है कि इसकी शूटिंग तीन साल तक चली और सितंबर 2020 में पूरी हो गई थी। उसके बाद से ही इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ती जा रही थी। अब इसकी रिलीज डेट 16 दिसंबर फाइनल हुई है। तीन और सीक्‍वल रिलीज करने की योजना है, जो साल 2024, 2026 और 2028 में आएंगे। हालांकि यह काफी हद तक अवतार 2 की परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगा। 33 अरब रुपये में बनी इस फ‍िल्‍म को दुनिया की सबसे महंगी फ‍िल्‍मों में से एक बताया जाता है। अगर आप भी अवतार 2 को देखने की योजना बना रहे हैं, तो फ‍िल्‍म के टिकट एडवांस बुक करा सकते हैं।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.