Shark Tank India: अशनीर ग्रोवर ने कहा, शो बनाने वाले मुझे अफॉर्ड नहीं कर सकते..

Ashnir Grover Update : शार्क टैंक इंडिया के सीजन 2 में अशनीर ग्रोवर नहीं है। जब उनसे इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा शो के मेकर्स उन्हें अफॉर्ड नहीं कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने बिग बॉस शो से जुड़ी भी कई बातें की हैं।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2022 16:00 IST
ख़ास बातें
  • क्या है शार्क टैंग में ना होने की वजह
  • अशनीर ने बिग बॉस शो को बताया बासी
  • क्या है शार्ट टैंग इंडिया

Ashnir Grover ने इंटरव्यू के दौरान पूछे जाने पर कहा कि शार्क टैंक इंडिया के मेकर्स उन्हें अफॉर्ड नहीं कर सकते हैं।

Ashnir Grover Update:  Bharatpe के पूर्व को- फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर अशनीर ग्रोवर शार्क टैंक के सीजन 2 का हिस्सा नहीं हैं। जिसे लेकर बीते दिनों सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी निराशा जताई थी। अब हाल ही में अशनीर ग्रोवर एक इंटव्यू में इसके बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस इंटरव्यू के दौरान पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि शार्क टैंक इंडिया के मेकर्स उन्हें अफॉर्ड नहीं कर सकते हैं।
 

क्या है शार्क टैंक में ना होने की वजह

उनसे जब पूछा गया कि वो शार्क टैंक इंडिया के दूसरे सीजन में क्यों नहीं है तो अशनीर ग्रोवर ने कहा-‘ शो बनाने वाले मुझे अफॉर्ड नहीं कर सकते।‘ साथ ही उन्होंने ये भी कहा की अफॉर्ड सिर्फ पैसे से ही नहीं औकात से भी होता है। फिर जब उनसे बिग बॉस जैसे बड़े और विवादित शो में जाने के लिए पूछा गया तो इस पर उनका कहना था कि वो इस शो को देखते जरूर हैं। अगर उन्हें इस शो के होस्ट सलमान खान से ज्यादा पैसे दिए जाएंगे तो वो इस पर जरूर सोच- विचार कर सकते हैं।
Advertisement
 

अशनीर ने बिग बॉस शो को बताया बासी

बिग बॉस के बार में बात करते हुए उन्होंने कहा- बिग बॉस शो अब बासी हो चला है। इस शो में वही लोग जाते हैं जो असफल हो जाते हैं। साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि शो के लिए उन्हें अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। आपको बता दें कि अशनीर की एक ऑटोबायोग्राफी दोगलापन दिसंबर में लॉन्च हो रही है।

क्या है शार्ट टैंक इंडिया

शार्क टैंक इंडिया सोनी टीवी पर दिखाए जाने वाला रियाल्टी शो है जो युवाओं को बिजनेस के जरिए अपने सपनों को सच करने और पंख लगाकर सफलता के शिखर को छूने का हौसला देता है। अगर किसी के पास एक सफल आइडिया है तो वो कोशिश करते हैं कि इस आइडिया को डेवलप कर पाएं और वो उसके लिए एक पर्याप्त पूंजी इक्ट्ठा करने के लिए इस शो में आते हैं। यही वजह है कि ये शो एंटरटेनमेंट के साथ ही दर्शकों को इंस्पायर भी करता है। शो के सीजन 2 में अशनीर ग्रोवर और mamaearth  की फाउंडर गजल दोनों ही नजर नहीं आएंगे।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.