शाहरुख खान के बेटे Aryan Khan करेंगे वेब सीरीज को डायरेक्ट! सामने आया नाम

आर्यन खान की वेब सीरीज 'स्टारडम' 6 एपिसोड वाली वेब सीरीज होगी। सीरीज फिलहाल प्रोडक्शन फेज में बताई जा रही है और इसके इसी साल रिलीज हो सकती है।

शाहरुख खान के बेटे Aryan Khan करेंगे वेब सीरीज को डायरेक्ट! सामने आया नाम
ख़ास बातें
  • आर्यन खान वेब सीरीज के डायरेक्शन के साथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगे
  • उनकी इस वेब सीरीज का नाम कथित तौर पर Stardom होगा
  • वेब सीरीज फिल्म इंडस्ट्री की पृष्ठभूमि पर सेट होगी
विज्ञापन
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के डेब्यू को लेकर लंबे समय से इंतजार चल रहा है। फैंस उनके डेब्यू को लेकर एक पक्की खबर चाह रहे थे कि अब, साफ हो चुका है कि आर्यन खान फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू एक्टिंग से नहीं, बल्कि डायरेक्शन से करने वाले हैं। उनके पहले प्रोजेक्ट का ऐलान हो गया है और यह प्रोजेक्ट एक वेब सीरीज होगा। इसके नाम का भी खुलासा कर दिया गया है।

NDTV के अनुसार, आर्यन खान फिल्म इंडस्ट्री में लेखन और निर्देशन के साथ डेब्यू कर रहे हैं। वे एक वेब सीरीज पर काम कर रहे हैं, जिसका नाम कथित तौर पर स्टारडम (Stardom) होगा। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के प्रोडक्शन तले बनने जा रही आर्यन खान के डायरेक्टोरियल वेब सीरीज फिल्म इंडस्ट्री की पृष्ठभूमि पर सेट होगी।

आर्यन खान की वेब सीरीज 'स्टारडम' 6 एपिसोड वाली वेब सीरीज होगी। सीरीज फिलहाल प्रोडक्शन फेज में बताई जा रही है और इसके इसी साल रिलीज हो सकती है। इसके अलावा आर्यन खान ने हाल ही में एक एड फिल्म शूट की है जिसमें उन्होंने अपने पिता शाहरुख खान को डायरेक्ट किया।

हालांकि, देखा जाए, तो सीधी तरह से यह फिल्म इंडस्ट्री में आर्यन खान का पहला काम नहीं होगा, क्योंकि वे अपने पिता के साथ मिलकर द लॉयन किंग (The Lion King) में हिंदी डबिंग कर चुके हैं।

आयर्न खान पिछले साल दिसंबर में ही अपने डायरेक्शन का संकेत दे चुके थे, जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट और एक क्लैपरबोर्ड दिखाई दे रहा था, जिसमें Red Chillies Entertainment लिखा था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: aryan khan, Aryan Khan Web Series, SRK
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »