Ant Man 3 Box Office collection Day 2: दूसरे दिन भी तेज रही Ant Man की चाल, भारत में कमाए इतने करोड़

दो दिन में 19 करोड़ कमाने वाली एंट मैन एंड वास्प क्वांटोमेनिया को रविवार यानि कि 19 फरवरी को भी अच्छा खासा कलेक्शन मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 फरवरी 2023 20:03 IST
ख़ास बातें
  • Ant Man And The Wasp Quantumaniac इस सीरीज की तीसरी फिल्म है।
  • एंटमैन सीरीज की पहली फिल्म 2015 में रिलीज की गई थी।
  • दो दिन में फिल्म ने कुल मिलाकर 18.50 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

मार्वेल की एंट मैन एंड वास्प क्वांटोमेनिया ने रिलीज के पहले ही दिन ही 9 करोड़ का कारोबार किया था।

Ant Man And The Wasp Quantumania Box Office collection Day 2: मार्वेल स्टूडियोज की Ant-Man And The Wasp Quantumaniac दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गर्मागर्म कारोबार कर रही है। मार्वेल स्टूडियो की फिल्मों का भारत में बड़ा फैनबेस है और दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। इसी के चलते फिल्म भारत में अच्छा खासा बिजनेस कर रही है। मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की दूसरी फिल्मों की तरह ये फिल्म भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म को धमाकेदार ओपनिंग भारत में मिली थी और पहले दिन इसने 9 करोड़ के लगभग कारोबार दर्ज किया था। आईए आपको बताते हैं कि फिल्म का दूसरे दिन कलेक्शन कितना रहा। 

मार्वेल की एंट मैन एंड वास्प क्वांटोमेनिया ने रिलीज के पहले ही दिन ही 9 करोड़ का कारोबार कर बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवा दी थी। फिल्म एंट मैन की तीसरी किश्त के तौर पर रिलीज की गई है। जिसको लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म ने दूसरे दिन, यानि कि शनिवार को भी 10 करोड़ के लगभग कारोबार किया है। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट कहती है कि दसरे दिन फिल्म ने 9.5 करोड़ के करीब कारोबार किया है। इस तरह से दो दिन में फिल्म ने कुल मिलाकर 18.50 करोड़ का कारोबार कर लिया है। 

Advertisement
दो दिन में 19 करोड़ कमाने वाली एंट मैन एंड वास्प क्वांटोमेनिया को रविवार यानि कि 19 फरवरी को भी अच्छा खासा कलेक्शन मिल सकता है। फिल्म कार्तिक आर्यन की शहजादा के साथ रिलीज हुई थी। लेकिन शहजादा को इसने काफी पीछे छोड़ दिया है। शहजादा फिल्म ने दूसरे दिन यानि कि 18 फरवरी को भी 6 करोड़ के लगभग कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फिल्म पहले वीकेंड पर 20 करोड़ के कलेक्शन पर सिमट सकती है। वहीं, इसका कुल बजट 75 करोड़ बताया गया है। ओपनिंग डे पर फिल्म के लिए एक साथ एक टिकट फ्री ऑफर भी जारी किया गया था। लेकिन उसका भी कुछ खास फायदा फिल्म को नहीं मिल पाया। कार्तिक आर्यन की पिछली हिट फिल्म भूल भुलैया-2 थी जिसने 180 करोड़ के लगभग कलेक्शन किया था। 

Ant Man And The Wasp Quantumaniac इस सीरीज की तीसरी फिल्म है। इससे पहले एंटमैन सीरीज की पहली फिल्म 2015 में रिलीज की गई थी। दूसरा भाग 2018 में एंटमैन एंड द वास्प के नाम से रिलीज किया गया था। फ‍िल्‍म में क्वांटम रियल्म की खोज, नए जीवों से बातचीत प्रमुख आकर्षण हैं। पॉल रुड इस फिल्म में एंट-मैन बने हैं और इवांगेलिन लिली द वास्प के रूप में भूमिका में हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  3. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  3. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  4. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  6. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  7. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  9. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  10. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.