Animal Box Office Collection Day 9: एनिमल पहुंची 395 करोड़ के पार! 9वें दिन इतने कमाए

रणबीर कपूर की एनिमल ने रिलीज के 9वें दिन 34.74 करोड़ रुपये कमाए।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2023 15:41 IST
ख़ास बातें
  • अबतक फिल्म की भारत में कमाई 395 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है।
  • एनिमल ने रिलीज के 9वें दिन 34.74 करोड़ रुपये कमाए।
  • एनिमल का दसवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी उछाल मार सकता है।

एनिमल की दहाड़ बॉक्स ऑफिस पर लगातार जारी है।

Animal Box Office Collection Day 9: निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर खूंखार तरीके से आगे बढ़ रही है। फिल्म को लेकर एक ओर जहां सोशल मीडिया पर हिंसक सीन्स का मुद्दा उठाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ फिल्म का कलेक्शन ये भी बता रहा है कि मूवी लोगों को खूब भा रही है। ऐसे में एनिमल का कलेक्शन लगातार रिकॉर्ड बना रहा है। फिल्म की रिलीज का आज 10वां दिन है। एनिमल का 8वें दिन का कलेक्शन 22.95 करोड़ रुपये रहा था। उसके बाद 9वें दिन के लिए भी इंडस्ट्री ट्रैकर्स ने अच्छे अनुमान लगाए थे। आइए जानते हैं एनिमल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9 कितना रहा, और 10वें दिन फिल्म कितना कमा सकती है। 

एनिमल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9 की बात करें तो इंडस्ट्री ट्रैकर्स ने इसके आंकड़े जारी कर दिए हैं। Sacnilk के अनुसार रणबीर कपूर की एनिमल ने रिलीज के 9वें दिन 34.74 करोड़ रुपये कमाए। जैसा कि हमने आपको बताया था कि फिल्म 30 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर सकती है। अबतक फिल्म की भारत में कमाई 395 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। यानी कि एनिमल 500 करोड़ से अब सिर्फ 100 करोड़ ही दूर रह गई है। आने वाले कुछ दिनों में ही यह 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। 
Advertisement

Animal Box Office Collection Day 10: एनिमल का दसवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी उछाल मार सकता है। इसकी वजह रविवार का अवकाश बन सकता है। वहीं, Sacnilk के आंकड़े कहते हैं कि खबर लिखे जाने तक फिल्म 18 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी थी। इसलिए आज भी इसकी कमाई 9वें दिन के मुताबिक ही 30-35 करोड़ तक पहुंच सकती है। जिसके बाद फिल्म का भारत में कलेक्शन 425 करोड़ के करीब पहुंचने की बहुत संभावना है। 

निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा एक ऐसे निर्देशक हैं जिन्होंने कुछ ही फिल्मों से बॉलीवुड में अच्छा खासा नाम बना लिया है। इससे पहले वे कबीर सिंह, और अर्जुन रेड्डी बना चुके हैं जो सुपरहिट रह चुकी हैं। वहीं, एनिमल की बात करें तो रणबीर कपूर के अभिनय की भी जमकर तारीफें हो रही हैं। फिल्म में दिखाई गई हिंसा के कारण सेंसर बोर्ड से फिल्म को एडल्ट (A)सर्टिफिकेट मिला है। और इसी कारण से एक दर्शक वर्ग फिल्म को नकार भी रहा है। रोचक बात ये भी है कि डायरेक्टर संदीप रेड्डी ने फिल्म की एडिटिंग खुद ही की है। बहरहाल, एनिमल की दहाड़ बॉक्स ऑफिस पर लगातार जारी है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.