'ये हीरो 57 साल का है?...' आनंद महिंद्रा ने शाहरुख खान पर किया कमेंट, तो किंग खान ने यूं दिया जवाब

एटली कुमार निर्देशित जवान की रिलीज डेट 7 सितंबर 2023 है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 अगस्त 2023 20:52 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म 'जवान' (Jawan) 7 सितंबर 2023 को रिलीज होने जा रही है।
  • जवान का गाना देख खुद आनंद महिंद्रा ने शाहरुख खान को बधाई दी है।
  • शाहरुख खान ने जिंदादिल अंदाज में ही आनंद महिंद्रा के ट्वीट का जवाब दिया।

एटली कुमार निर्देशित जवान की रिलीज डेट 7 सितंबर 2023 है।

हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का गाना 'जिंदा बंदा' हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म की रिलीज में अभी काफी समय है। लेकिन शाहरुख के फैंस के लिए उनकी फिल्म का गाना रिलीज होना भी एक बड़ा गिफ्ट है। लेकिन इस गाने को पसंद करने वालों की लिस्ट में एक जाना-माना नाम भी है। ये नाम है भारतीय उद्योगपति आनंद महिंद्रा का। जी हां, शाहरुख खान की फिल्म जवान का गाना देख खुद आनंद महिंद्रा ने शाहरुख खान को बधाई दी है। लेकिन एक खास अंदाज में! 

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जवान' (Jawan) 7 सितंबर 2023 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसका पहला गाना 'जिंदा बंदा' (Zinda Banda) ताजा-ताजा रिलीज हुआ है और आते ही छा गया है। इस गाने को देखने के बाद आनंद महिंद्रा शाहरुख खान के कायल हो गए हैं। आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ये हीरो 57 साल का है। साफ दिख रहा है कि इनकी एजिंग प्रोसेस ग्रेविटी को मात दे रही है। ये दूसरों से दस गुना ज्यादा जिंदादिल हैं। जिंदा बंदा हो तो ऐसा।' इन्हीं शब्दों में तारीफ करते हुए आनंद महिंद्रा ने अपना रिएक्शन दिया। ऐसे में शाहरुख खान ने भी उनकी तारीफ को सिर-आखों पर रखा और जवाब में एक प्यारी बात कही। 

Advertisement
आनंद महिंद्रा के फिल्म जवान के गाने जिंदा-बंदा पर रिएक्शन देने के बाद शाहरुख खान ने भी उनके मैसेज का जवाब दिया। शाहरुख खान ने लिखा, 'आनंद महिंद्रा सर लाइफ बहुत छोटी और बहुत तेज है, बस उसके साथ चलते रहने की कोशिश कर रहा हूं। लोगों को एंटरटेन करने कि लिए जो करना पड़े करता हूं, हंसता हूं, रोता हूं, शेक करता हूं, उड़ता हूं। उम्मीद करता हूं कुछ को सितारों के बीच ले जा सकूं और खुशियां दे सकूं।' इस तरह से शाहरुख खान ने जिंदादिल अंदाज में ही आनंद महिंद्रा के ट्वीट का जवाब दिया। 

एटली कुमार निर्देशित जवान की रिलीज डेट 7 सितंबर 2023 है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ तमिल सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा का ये बॉलीवुड डेब्यु होने जा रहा है। जवान उनकी पहली हिंदी फिल्म होगी। ऐसे में शाहरुख-नयनतारा की केमिस्ट्री पर भी दर्शकों की नजरें होंगीं। फिल्म जवान में शाहरुख खान और नयनतारा लीड रोल में हैं। इनके साथ विजय सेतुपति, रिद्धी डोगरा, सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आने वाले हैं। एटली कुमार तमिल फिल्म इंडस्ट्री में थलापति विजय के साथ कई सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.