‘पुष्पा’ के अल्लू अर्जुन ने की गरीब लड़की की मदद, हर कोई कर रहा तारीफ, जानें पूरा मामला

Allu Arjun : 12वीं में अच्‍छे नंबर लाने के बावजूद छात्रा आगे की पढ़ाई के लिए संघर्ष कर रही थी। उसकी मुश्किलों का पता अल्‍लू को चला, तो वह मदद के लिए आगे आए।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 नवंबर 2022 15:11 IST
ख़ास बातें
  • अभिनेता नर्सिंग की पढ़ाई कर रही लड़की की मदद कर रहे हैं
  • उसकी कॉलेज फीस व हॉस्‍टल खर्च उठाने का फैसला किया है
  • केरल के एक कलेक्‍टर ने यह जानकारी शेयर की है

Allu Arjun : अल्‍लू ने छात्रा की नर्सिंग की पढ़ाई के सभी खर्चों को पूरा करते हुए 4 साल के कोर्स को फंड करने का फैसला किया।

सेलिब्रिटीज के लिए अक्‍सर कहा जाता है कि उन्‍हें आम आदमी की तकलीफों से कोई वास्‍ता नहीं। लेकिन हर कोई ऐसा नहीं होता। साउथ के सुपर स्‍टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने एक जरूरतमंद को मदद पहुंचाकर यह साबित किया है। मदद भी ऐसी कि सुनकर दिल खुश हो जाए। अल्लू अर्जुन एक प्रतिभावान लड़की की पढ़ाई में मदद करने के लिए आगे आए हैं। उन्‍होंने लड़की की पढ़ाई और हॉस्‍टल का पूरा खर्च उठाने की जिम्‍मेदारी ली है। उनकी इस मदद की हर कोई तारीफ कर रहा है। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, फ‍िल्‍म 'पुष्पा' ('Pushpa') में अपनी अदाकारी से पहचान बनाने वाले अल्‍लू अर्जुन ने एक होनहार छात्रा को मदद पहुंचाई है। छात्रा केरल से ताल्‍लुक रखती है। केरल में अलाप्पुझा के जिला कलेक्टर वीआर कृष्णा तेजा ने अपने फेसबुक पेज के जरिए अल्लू अर्जुन की ओर से मिली मदद की जानकारी दी है। 12वीं में अच्‍छे नंबर लाने के बावजूद छात्रा आगे की पढ़ाई के लिए संघर्ष कर रही थी। उसकी मुश्किलों का पता अल्‍लू को चला, तो वह मदद के लिए आगे आए।  
Advertisement

अल्‍लू ने छात्रा की नर्सिंग की पढ़ाई के सभी खर्चों को पूरा करते हुए 4 साल के कोर्स को फंड करने का फैसला किया। कलेक्टर वीआर कृष्णा तेजा ने बताया है कि एक छात्रा पढ़ाई जारी रखने के लिए मदद मांगने उनके पास आई थी। छात्रा ने 12वीं में 92 फीसदी अं‍क हासिल किए थे। पिता की कोविड से मौत हो जाने के बाद वह आर्थिक तंगी में थी। 

कलेक्‍टर ने कहा कि लड़की आशा के साथ आई थी और उसमें कुछ करने का विश्‍वास था। कलेक्‍टर ने बताया कि उन्‍होंने ‘वी आर फॉर एलेप्पी' परियोजना के तहत लड़की की मदद करने का फैसला किया। लड़की नर्स बनना चाहती है। उसे एडमिशन दिलाने के लिए कई कॉलेजों में बात की। आखिरकार एक प्राइवेट कॉलेज में उसे एडमिशन मिल गया। बड़ी चुनौती पढ़ाई के लिए स्‍पॉन्‍सर ढूंढने की थी। 
Advertisement

कलेक्‍टर, आंध्र प्रदेश से ताल्‍लुक रखते हैं। उन्‍होंने अभिनेता अल्लू अर्जुन से मदद के लिए संपर्क किया। अल्‍लू फौरन तैयार हो गए। कलेक्‍टर ने बताया कि अल्‍लू एक के बजाए 4 साल की फीस और हॉस्‍टल समेत अन्‍य खर्चों को देने के लिए तैयार हो गए। वह खुद लड़की के एडमिशन के लिए पहुंचे थे। कलेक्‍टर ने कहा कि उन्‍हें यकीन है लड़की अच्‍छी पढ़ाई कर भविष्‍य में नर्स बनेगी और समाज की सेवा करेगी। कलेक्‍टर ने अभिनेता को उनके योगदान के लिए धन्‍यवाद दिया है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  2. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  3. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  4. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  2. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  3. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  4. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  6. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  7. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  8. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  9. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  10. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.