IIFA 2023: आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र, गंगूबाई काठियावाड़ी सहित इन फिल्मों को नॉमिनेशन

इस साल का आइफा अवॉर्ड शो अबू धाबी में आयोजित किया जाएगा। इसके आयोजकों ने पॉपुलर कैटगरी के नॉमिनेशन की घोषणा कर दी है

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2022 21:20 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘ब्रह्मास्त्र' IIFA 2023 में नॉमिनेटेड हैं
  • गंगूवाई काठियावाड़ी IIFA 2023 अवॉर्ड्स में कुल 8 कैटगरी में शामिल
  • शाहरुख खान को कैमियो के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर नॉमिनेशम में नामांकन

आलिया भट्ट के इस साल 2022 की 2 ब्लॉकबस्टर फिल्में ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ को (IFFA 2023) अवॉर्ड के लिए सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले हैं।

IIFA 2023: ​ बॉलीवुड एक्ट्रेसआलिया भट्ट की इस साल  रिलीज हुई दो ब्लॉकबस्टर फिल्में ‘गंगूबाई काठियावाड़ी' और ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' को इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है।  इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड का 23वां संस्करण यस द्वीप, अबू धाबी में 9 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इसके आयोजकों ने सोमवार को पॉपुलर कैटगरी के नॉमिनेशन की घोषणा कर दी है।
 
गंगूबाई काठियावाड़ी को कुल 8 नॉमिनेशन मिले हैं। इनमें बेस्ट एक्टर ( फीमेल) आलिया भट्ट, बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर के लिए संजय लीला भंसाली सहित कई और कैटगरी शामिल है। फिल्म में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के अलावा वह बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर कैटेगरी के भी दावेदार हैं।
Advertisement
 
पॉपुलर लेखक हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई'  के पर बनी इस फिल्म में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) के लिए विजय राज, बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल), बेस्ट स्टोरी और बेस्ट लिरिक्स के लिए भी फिल्म को नॉमिनेट किया गया है।
 
आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा में उनके में उनके को-एक्टर और पति अभिनेता रणबीर कपूर कपूर हैं। इस फिल्म को बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल और फीमेल), बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर, बेस्ट स्टोरी ( ऑरिजनल), बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल और फीमेल) और बेस्ट लिरिक्स की कैटगरी में नॉमिनेशन मिले हैं। बेस्ट पिकचर अवॉर्ड की दावेदारी में भूल भुलैया 2, डार्लिंग्स, दृश्यम 2 और विक्रम वेधा शामिल हैं।
Advertisement
 
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक की रेस में संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठियावाड़ी), अयान मुखर्जी (ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा),  अनीज बज्मी (भूल भुलैया 2), जसमीत के रीन (डार्लिग्स), वासन बाला (मोनिका ओ माय डार्लिंग) और आर माधवन (रॉकेट्री: द नम्बी इफेक्ट) शामिल हैं। 
Advertisement
 
आलिया भट्ट को फिल्म डार्लिंग के लिए बेस्ट एक्टर (फीमेल) की कैटगरी में भी नॉमिनेट किया गया है। इस फिल्म से उन्होंने बतौर निर्माता भी शुरुआत की है। इस कैटगरी में आलिया का मुकाबला डार्लिंग्स की को-एक्टर शेफाली शाह, यामी गौतम धार (ए थर्सडे) और तब्बू (भूल भुलैया) से होगा।
 
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए तब्बू को नॉमिनेट किया गया है। उनका मुकाबला सीबा चड्ढ़ा (बधाई दो), मौनी रॉय (ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा),  निमरत कौर (दसवी) और राधिका आप्टे (मोनिका ओ माय डार्लिंग) से है।
Advertisement
 
कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर (मेल) के लिए ऋतिक रोशन ( विक्रम वेधा) के साथ नॉमिनेट किया गया है। इस लिस्ट में अभिषेक बच्चन (दसवी), अजय देवगन (दृश्यम 2), राजकुमार राव (मोनिका ओ माय डार्लिंग) और अनुपम खेर ( द कश्मीर फाइल्स) को भी नॉमिनेट किया गया है।
Advertisement
 
एक्टर शाहरुख खान को फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा में कैमियो रोल के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) के लिए नॉमिनेट किया गया है। वह इस कैटेगरी में अभिषेक बैनर्जी (भेड़िया), विजय राज (गंगूबाई कठियावाड़ी), अनिल कपूर ( जुग जुग जियो) और सिकंदर खेर ( मोनिका ओ माय डार्लिंग) का मुकाबला करेंगे।
 
इसके अलावा अयान मुखर्जी को बेस्ट स्टोरी (ओरिजिनल) के लिए नामांकित किया गया है। उनके साथ इस कैटगरी में अक्षत घिल्डियाल, और सुमन अधिकारी (बधाई दो) भी हैं। इसके अलावा जसमीत के रीन और परवीज शेख ( डार्लिग्स) और विवेक रंजन अग्निहोत्री (द कश्मीर फाइल्स) भी कैटगरी के लिए नॉमिनेटेड हैं।
 
बेस्ट स्टोरी (एडेप्टेड) के लिए आमिल कियान खान और अभिषेक पाठक ( दृश्यम 2), हुसैज जैदी और जेन बोर्गेस ( गंगूबाई काठियावाड़ी), योगेश चांडेकर ( मोनिका ओ माय डार्लिंग), माधवन (रॉकेट्री: द नम्बी प्रभाव) और पुष्कर, गायत्री और बी ए फिदा ( विक्रम वेधा) के लिए नॉमिनेट किए गए हैं।
 
बेस्ट प्लेबैक सिंगर ( फीमेल) कैटगरी में श्रेया घोषाल को दो नॉमिनेशन में दिए गए हैं, जिसमें से एक ‘रसिया' (ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा) और ‘साइयां' (गंगूबाई कठियावाड़ी) है। जोनिता गांधी को ‘देव देवा' (ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा), लोथिका को ‘डूबे' (गहराइयां) और कविता सेठ को ‘रंगी सारी'  (जुग जुग जियो) के लिए नॉमिनेशन मिला है।
 
अरिजीत सिंह को बेस्ट प्लेबैक सिंगर के लिए दो नामांकन मिले हैं। इनमें ‘केसरिया' और ‘देव देवा' (ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा) हैं। मोहित चौहान भी ‘गहराइयां'  के लिए दावेदारी में शामिल हैं। कनिष्क सेठ ‘रंगी सारी' (जुग जुग जियो) और आदित्य राव ‘बहने दो' (रॉकेट्री: द नम्बी इफेक्ट) भी दौड़ में हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.