Adipurush Teaser: कटे बाल वाले 'रावण' के रोल में Saif Ali Khan जमकर हुए ट्रोल, देखें रिएक्शन

Adipurush की रिलीज डेट 12 जनवरी 2023 फिक्स की गई है। इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2022 14:57 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म कथित तौर पर करीब 450 करोड़ रुपये में बनी है
  • फिल्म में रावण का रोल निभा रहे सैफ अली खान से फैंस निराश
  • फिल्म में मॉर्डन राम का रोल प्रभास (Prabhas) कर रहे हैं

Adipurush की रिलीज डेट 12 जनवरी 2023 फिक्स की गई है

Adipurush Teaser: रविवार को आदिपुरुष फिल्म का टीजर रिलीज किया गया, जिसे देख फैंस बेहद निराश लग रहे हैं। फिल्म करीब 450 करोड़ रुपये में बनी है, लेकिन लोग इसे वीडियो गेम और सस्ती एनिमेटेड मूवी बता रहे हैं। कुछ ने इसके सीजीआई का मजाक बनाया, तो कुछ ने फिल्म में रावण का रोल निभा रहे सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के लुक को मुगलों राजाओं से प्रेरित बताया। टीजर के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इस फिल्म को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि इस फिल्म में मुख्य कलाकार प्रभास, सैफ अली खान, कृति सनोन और सनी सिंह है। 

Adipurush का पहला ट्रेलर रिलीज होने के बाद Twitter पर #Adipurush तेजी से ट्रेंड कर रहा है। फैंस इस ट्रेलर से बेहद निराश नजर आ रहे हैं। फिल्म के VFX (ग्राफिक्स) की सस्ते वीडियो गेम या अनिमेटेड मूवी से तुलना की जा रही है। वहीं, कुछ फैंस मूवी में रावण बने सैफ के लुक से बेहद निराश हैं। हालांकि, प्रभास और कृति सेनॉन के रोल की तारीफ हो रही है। बता दें, फिल्म में मॉर्डन राम का रोल प्रभास (Prabhas) कर रहे हैं, वहीं, कृति सेनॉन (Kriti Sanon) माता सीता का रोल निभा रही हैं। 

इतना ही नहीं फिल्म के टीजर को देखने के बाद कुछ दर्शकों ने आदिपुरुष को बच्चों की एनिमेटेड फिल्म भी बता दिया। एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर पर लिखा, "30 साल पुरानी यह एनिमेटेड रामायण एनिमेटेड आदिपुरुष से भी ज्यादा फ्रेश दिखती है।" एक यूजर ने फिल्म को 700 करोड़ रुपये का Temple Run मोबाइल गेम बताया।

चलिए आप भी Adipurush के पहले ट्रेलर के रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर आ रहे विभिन्न रिएक्शन पर नजर डालिए।
Advertisement
 
 
 
 
 

फिल्म की रिलीज डेट 12 जनवरी 2023 फिक्स की गई है। इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.