पाकिस्तान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म The Legend Of Maula Jatt भारत में नहीं होगी रिलीज!

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान, माहिरा खान, हमजा अली अब्बास और हुमैमा स्टारर फिल्म दुनिया भर में तारीफें बटोरी रही है। वहीं इस फिल्म को दिसंबर 30 को भारत में रिलीज होने की खबरें थी। लेकिन इसके रिलीज को अब हमेशा के लिए टाल दिया गया है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 जनवरी 2023 21:19 IST
ख़ास बातें
  • फवाद खान स्टारर फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ भारत में नहीं होगी रिलीज
  • फिल्म को दिसंबर 30 को भारत में रिलीज होने की खबरें थी
  • फिल्म को लेकर चल रहे विरोध के कारण इसे ना रिलीज करने का फैसला लिया गया

द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट को 30 दिसंबर को भारत में रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसके रिलीज को हमेशा के लिए टाल दिया गया है।

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान, माहिरा खान, हमजा अली अब्बास और हुमैमा स्टारर फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' दुनिया भर में तारीफें बटोरी रही है। वहीं इस फिल्म को दिसंबर 30 को भारत में रिलीज होने की खबरें थी। लेकिन इसके रिलीज को अब अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया है। फिल्म के भारत में रिलीज को लेकर काफी दिनों से बवाल चल रहा था। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पार्टी ने इसके रिलीज को लेकर कई बार आपत्ति जताई थी।
 
IONX सिनेमा के एक अधिकारी ने PTI से कहा, ‘हमें दो-तीन दिन पहले डिस्ट्रीब्यूटर के द्वारा ये पता चला कि फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया है। वहीं इसकी रिलीज की अगली कोई डेट हमारे साथ शेयर नहीं की गई है।‘ इंडस्ट्री के सूत्र ने PTI को बताया है कि, फिल्म से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रखते हुए जी स्टूडियो ने द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट के सभी राइट्स खरीद लिए थे। लेकिन इसको लेकर चल रहे विरोध के कारण फिल्म को रिलीज ना करने का फैसला लिया गया है।
द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट के भारत में रिलीज कैंसल हो जाने के बाद, महाराष्ट्र नवनिर्मान के अध्यक्ष अमेया खोपकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘मनसे द्वारा दिए गए चेतावनी के बाद अब पाकिस्तानी फिल्म द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट के रिलीज को पूरी तरह से रोक दिया गया है।‘  आगे उन्होंने लिखा, ‘अब ये फिल्म केवल राज्य में ही नहीं बल्कि देश में कहीं भी रिलीज नहीं होगी।‘
 
 
बिलाल लश्करी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म को इसके डायरेक्शन, एक्टिंग, संगीत, एक्शन सीक्वेंस, विजुअल इफेक्ट्स और बैकग्राउंड स्कोर के लिए दुनिया भर से सराहना मिल रही है। 13 अक्टूबर को रिलीज ये फिल्म 10 मिलियन डॉलर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पाकिस्तानी फिल्म है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.