Drishyam 2 Box Office Collection Day 21: बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 2 का जलवा बरकरार, 21वें दिन की इतनी कमाई

Drishyam 2 Box Office Collection Day 21: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 को आज रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं। रिलीज के इतने दिनों बाद भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखा है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने अब तक कितने की कमाई कर ली है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2022 15:04 IST
ख़ास बातें
  • अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 ने तीसरे हफ्ते में भी की दमदार कमाई
  • अबतक फिल्म दृश्यम 2 ने 196.46 की कमाई कर ली है
  • दृश्यम 2 के आगे फिल्म भेड़िया और एक्शन हीरों भी पड़े फीके

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 ने अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी दमदार कमाई की है। इसने रिलीज के 21वें दिन में 2 करोड़ की कमाई कर ली है।

Drishyam 2 Box Office Collection Day 21: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म दृश्यम 2 इस साल की टॉप फिल्मों की लिस्ट में शुमार है। 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई दृश्यम 2 ने अपनी कहानी के दम पर दर्शकों को ऐसा बांधा की दर्शक के जुबान पर बस इसी फिल्म का नाम है। सस्पेंस और थ्रिलर पर बेस्ड इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म की सफलता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है की रिलीज के 21 दिन बाद भी ये दमदार कमाई कर रही है।
 
सिनेमाघरों में धमाकेदार कमाई कर रही इस फिल्म की रफ्तार थम ही नहीं रही। दृश्यम 2 की सफलता के आगे वरुण धवन की ‘भेड़िया' तो आयुष्मान खुराना की ‘एन एक्शन हीरो'  सब फीके पड़ते नजर आ रहे हैं। अब दृश्यम 2 का 21 दिन का कलेक्शन सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं दूसरे हफ्ते भी इसने नये रिलीज फिल्मों को पछाड़ते हुए जबरदस्त कमाई की थी। हालांकि वीक डे पर फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन वीकेंड आते ही दृश्यम 2 का जलवा फिर से छा जाता है।
 
अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 के 19वें दिन की कमाई की बात करें तो इसने 2.53 करोड़ कमाए थे। 20वें दिन इसकी कमाई 2.11 करोड़ थी। अब 21 दिन की आंकड़े को देखा जाए तो इसने कुल 2 करोड़ की कमाई की है। इस आंकड़े के मुताबिक दृश्यम 2 ने अब तक 196.46 करोड़ की कमाई कर ली है।
 
दृश्यम 2 की असली परीक्षा अब इसके तीसरे हफ्ते में होगी, जब इस फिल्म को टक्कर देगी काजोल की फिल्म ‘सलाम वेंकी'। आपको बता दें की सलाम वेंकी मां- बेटे के प्यार पर बुनी गई एक इमोशनल कहानी है और ये आज यानी 9 दिसंबर से सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। सिर्फ 50 करोड़ की लागत से बनी दृश्यम 2 को अभी तक भेड़िया और एन एक्शन हीरो कुछ बिगाड़ नहीं पाई है। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा की अजय की फिल्म दृश्यम 2 उनकी पत्नी की फिल्म सलाम वेंकी टक्कर दे पाती है या नहीं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.