National Cinema Day 2022 : 75 रुपये में मूवी टिकटों की बुकिंग शुरू, तेजी से खत्‍म हो रहीं सीटें, ऐसे करें जल्‍दी से बुकिंग

National Cinema Day 2022 में 75 रुपये में मूवी टिकट बुक कराने से पहले ध्‍यान रहे कि इसमें एडिशनल चार्ज और टैक्‍स शामिल नहीं हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 सितंबर 2022 20:51 IST
ख़ास बातें
  • 23 सितंबर को भारत में राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मनाया जाएगा
  • इस मौके पर सिनेमाघरों में सिर्फ 75 रुपये में फ‍िल्‍म देखी जा सकती है
  • फ‍िल्‍मों की टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है

National Cinema Day 2022 में 75 रुपये के मूवी टिकट के लिए सबसे ज्‍यादा क्रेज रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फ‍िल्‍म ब्रह्मास्‍त्र (Brahmastra: Part One – Shiva) के लिए देखा जा रहा है।

इस शुक्रवार यानी 23 सितंबर को भारत में राष्ट्रीय सिनेमा दिवस (National Cinema Day 2022) मनाया जा रहा है। इस मौके पर सिनेमाघरों में सिर्फ 75 रुपये में फ‍िल्‍म (Movie tickets at just Rs 75) देखी जा सकती है। इसकी घोषणा इस महीने की शुरुआत में की गई थी और आज यानी मंगलवार से 75 रुपये के मूवी टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। बुकिंग शुरू होते ही लोगों में जबरदस्‍त उत्‍साह देखने को मिल रहा है और बहुत तेजी से टिकट बुक किए जा रहे हैं। यह ऑफर PVR, INOX, Cinepolis और अन्य बड़े थिएटरों पर लागू है। 75 रुपये में मूवी टिकट सिर्फ एक दिन के लिए होगा और देशभर में 4,000 से अधिक थिएटरों पर उपलब्ध होगा। अगर आप इस मौके का लुत्‍फ उठाना चाहते हैं, तो बिलकुल भी देर ना करें।
 

ऐसे कर सकते हैं 75 रुपये में मूवी टिकट की बुकिंग

क्‍योंकि ये टिकट ऑनलाइन बुक होने शुरू हो गए हैं, इसलिए आप ब‍िलकुल भी देर ना करें। मूवी टिकट ऑनलाइन बुक करने के लिए अपने शहर की प्रमुख सिनेमा सीरीज जैसे- पीवीआर, आईनॉक्स आदि की वेबसाइट पर जाएं। वहां अपने क्षेत्र/शहर और थिएटर का चयन करें। इसके बाद फ‍िल्‍म और फिल्म के समय को सिलेक्‍ट करके बुकिंग पूरी कर सकते हैं। आप BookMyShow, Paytm और अन्य थर्ड पार्टी ऐप्‍स से भी मूवी टिकट बुक करा सकते हैं। 
Advertisement
 

एडिशनल चार्ज करना होगा भुगतान

75 रुपये में मूवी टिकट बुक कराने से पहले ध्‍यान रहे कि इसमें एडिशनल चार्ज और टैक्‍स शामिल नहीं हैं। गैजेट्स360 हिंदी की टीम ने थर्ड पार्टी ऐप यानी Paytm की मदद से 3 टिकट बुक कराए। 75 रुपये के हिसाब से 3 टिकटों की कीमत 225 रुपये होती है। इसके अलावा हमें कुछ एडिशनल चार्ज देने पड़े। इसमें 33 रुपये कैंसिलेशन प्रोटेक्‍ट चार्ज था। 57 रुपये बुकिंग चार्ज, 5.13 रुपये CGST और इतना ही स्‍टेट GST शामिल था। इस प्रकार हमने 3 टिकटों की बुकिंग पर 100 रुपये अतिरिक्‍त भुगतान किया। हालांकि सामान्‍य दिनों की तुलना में 75 रुपये में मूवी टिकट मिलना काफी सस्‍ता और अच्‍छा ऑफर है। 
 

ब्रह्मास्‍त्र के अलावा ये फ‍िल्‍में भी देख सकते हैं 

75 रुपये के मूवी टिकट में सबसे ज्‍यादा क्रेज रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फ‍िल्‍म ब्रह्मास्‍त्र (Brahmastra: Part One – Shiva) के लिए देखा जा रहा है, हालांकि कई और फ‍िल्‍में भी आप देख सकते हैं। इनमें सनी देओल की नई फ‍िल्‍म चुप (Chup) और अवतार (Avatar) समेत कई फ‍िल्‍में शामिल हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  4. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  5. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  6. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  7. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  8. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  9. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  10. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.