BYD ने पेश की अनोखी Yangwang U8 Electric SUV, 1 हजार KM रेंज और पानी में भी तैरने का गजब फीचर

Yangwang U8 Electric SUV अपने 4-मोटर सीरीज प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम के साथ 1,180Hp की पावर जनरेट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 सितंबर 2023 13:34 IST
ख़ास बातें
  • Yangwang U8 Electric SUV की कीमत $150,000 (लगभग 1,24,30,125 रुपये) है।
  • Yangwang U8 Electric SUV की रेंज 1 हजार किलोमीटर है।
  • Yangwang U8 Electric SUV 4-मोटर सीरीज प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम से लैस है।

Yangwang U8 Electric SUV की रेंज 1000 किमी है।

Photo Credit: BYD

चीनी इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी BYD ने Yangwang U8 Electric SUV पेश की है, जो कि प्रीमियम वर्जन के साथ लग्जरी ऑफ-रोड एसयूवी सेगमेंट में एक नया स्टैंडर्ड स्थापित कर रही है। यांगवांग यू8 में दमदार फीचर्स दिए गए हैं। यहां हम आपको Yangwang U8 Electric SUV के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Yangwang U8 Electric SUV की कीमत


कीमत की बात करें तो BYD Yangwang U8 Electric SUV की कीमत $150,000 (लगभग 1,24,30,125 रुपये) है। Yangwang U8 की पहली डिलीवरी चीन में अगले महीने से शुरू होगी। 
Advertisement

अगर आप ऑफ-रोडिंग कर रहे हैं और अचानक आप बाढ़ में फंस जाते हैं तो कोई चिंता की बात नहीं है, क्योंकि U8 अपने आप को कवर कर लेती है। व्हीकल का यह फीचर 30 मिनट तक पानी में तैरने में मदद करता है। इस फीचर को खासतौर पर अचानक बाढ़ जैसी आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार किया गया है। हालांकि, BYD ने यह साफ किया है कि मनोरंजन के लिए इस फीचर का इस्तेमाल नहीं करना है।


Yangwang U8 Electric SUV की पावर


Yangwang U8 Electric SUV अपने 4-मोटर सीरीज प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम के साथ 1,180Hp की पावर जनरेट करती है। यह फास्ट होने के साथ स्मार्ट भी है। इसका ई4 प्लेटफॉर्म 4-व्हील इंडीपेंडेंट टॉर्क वेक्टरिंग कंट्रोल प्रदान करता है, जो एसयूवी को जमीन और पानी दोनों पर टैंक टर्न करने में मदद करता है। एक एक्सटेंडेड रेंज इलेक्ट्रिक व्हीकल के तौर पर U8 अपने 75-लीटर फ्यूल टैंक और 49 किलोवाट ब्लेड बैटरी के जरिए 621 मील (लगभग 1 हजार किमी) की कुल रेंज प्रदान करती है। इस कार को 30 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में सिर्फ 18 मिनट का समय लगता है। बैटरी 6 किलोवाट व्हीकल टू लोड कैपेसिटी भी प्रदान करती है, जिससे कैंपिंग ट्रैवलिंग के दौरान आप अपने गैजेट्स को चार्ज और पावर प्रदान कर सकते हैं।
Advertisement

Yangwang U8 ऐसे एंगल प्रदान करती है जो कि Mercedes-Benz G-Class जैसी कारों को टक्कर दे सकती है। यह दुनिया के सबसे ऊंचे रेत के टीलों पर पहुंची है और लगभग किसी भी इलाके में बेहतर काम करने के लिए 15+1 ऑफ-रोड मोड प्रदान करती है। एसयूवी का इंटीरियर काफी लग्जरी है। हाई-एंड नप्पा चमड़े की सीट्स, हाई-टेक डिस्प्ले और रेफ्रिजरेटर और अन्य फीचर्स दिए गए हैं जो कि यात्रा के दौरान कंफर्ट प्रदान करते हैं। अधिकतर लग्जरी एसयूवी अपने परफॉर्मेंस या शानदार इंटीरियर के लिए जानी जाती हैं। मगर U8 को हर कैटेगरी में दमदार फीचर्स प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।   
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.