मात्र 10 मिनट चार्ज में 405 किमी चलने वाली XPENG X9 2025 इलेक्ट्रिक कार पेश, गजब के AI फीचर्स से लैस

XPENG ने हाल ही में हांगकांग में आयोजित एक इवेट में नई इलेक्ट्रिक MPV कार 2025 XPENG X9 लॉन्च कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2025 10:06 IST
ख़ास बातें
  • XPENG X9 2025 में 496 टेक अपग्रेड शामिल किए गए हैं।
  • XPENG X9 2025 में 21.4 इंच की रियर एंटरटेनमेंट डिस्प्ले है।
  • XPENG X9 2025 सिर्फ 10 मिनट के चार्ज में 405 किमी की रेंज देती है।

XPENG X9

Photo Credit: XPENG

XPENG ने हाल ही में हांगकांग में आयोजित एक इवेट में नई इलेक्ट्रिक MPV कार 2025 XPENG X9 लॉन्च कर दी है। नया फ्लैगशिप मॉडल XPENG का पहला मॉडल है जो अपने नए ट्यूरिंग AI स्मार्ट ड्राइविंग सिस्टम के साथ आया है, जिससे यह कार बिना किसी परेशानी के हैंड्स फ्री हाईवे क्रूजिंग, ऑटोमैटिक लेन चेंज और यहां तक ​​कि पार्किंग स्पेस नेविगेशन मैनेज कर सकती है। यहां हम XPENG X9 2025 EV के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


XPENG X9 2025 EV Price


XPENG X9 2025 इस साल के आखिर में रोल आउट की जाएगी, जिसमें शुरुआत में चुनिंदा देश शामिल होंगे। अभी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन यूरोप में XPENG की वर्तमान लाइनअप के आधार पर इसकी कीमत €40,000 (लगभग 38,89,320 रुपये) से ज्यादा होने की उम्मीद है।


Advertisement
10 मिनट चार्ज में 405 किमी रेंज


X9 2025 में 496 टेक अपग्रेड शामिल किए गए हैं और इसके लगभग 35% पार्ट्स नए तैयार किए गए हैं। यह XPENG के 800V प्लेटफॉर्म पर काम करती है, जिससे सुपर फास्ट चार्ज कर सकते हैं। सिर्फ 10 मिनट के चार्ज में 405 किमी की रेंज मिलती है। वहीं 5C सुपरफास्ट चार्जिंग AI बैटरी का उपयोग करके 12 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा यह 16.2 kWh प्रति 100 किमी पर एनर्जी उपयोग करती है जो कि वर्तमान में सबसे कम है।


सस्पेंशन खुद होंगे एडजेस्ट


Advertisement
इंटीरियर की बात करें तो X9 में जीरो-ग्रेविटी रिक्लाइनिंग सीट्स, 21.4 इंच की रियर एंटरटेनमेंट डिस्प्ले, वायरलेस फास्ट चार्जिंग पैड, कस्टमाइजेबल एम्बिएंट लाइटिंग और एक बटन के टच से फोल्ड होने वाली थर्ड रो शामिल है। इसमें दिया गया AI बेस्ड एडेप्टिव सस्पेंशन सड़क की कंडीशन के अनुसार रियल टाइम में एडजेस्ट होता है, जिससे राइड कंफर्टेबल हो जाती है। यह कार XPENG के इन-हाउस ट्यूरिंग AI चिप पर काम करती है जो 40 कोर प्रोसेसर है।

सिक्योरिटी की बात करें तो X9 ने कई क्रैश टेस्ट में पार करते हुए टॉप स्कोर हासिल किया है। इसमें 14 एक्टिव सिक्योरिटी फीचर्स हैं, जिनमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग शामिल है। बैटरी पैक को हाई इंपेक्ट लेवल पर टेस्ट किया गया है, जिससे सुरक्षा बेहतर होती है। XPENG 2,110 सेल्फ ऑपरेटिड अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग स्टेशन के चार्जिंग नेटवर्क के साथ सपोर्ट कर रहा है। इसका चार्जिंग नेटवर्क अब सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड और 27 यूरोपीय देशों में फैला हुआ है, जिसमें दुनिया भर के 31 बाजारों में कुल 2.07 मिलियन चार्जिंग प्वाइंट हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.