620 Km रेंज देने वाली Xiaomi SU7 Ultra इलेक्ट्रिक कार हुई लॉन्च, जानें कीमत

SU7 Ultra में Xiaomi Super Three-Motor सिस्टम दिया गया है, जिसमें ड्यूल V8s + V6s ऑल-व्हील-ड्राइव लेआउट मिलता है। यह कार 1,548 PS की पीक पावर जेनरेट करती है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस सुपरकार लेवल की हो जाती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 फरवरी 2025 11:42 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi SU7 Ultra की कीमत 529,900 युआन (करीब 63.55 लाख रुपये) रखी गई है
  • यह कार पांच कलर ऑप्शन्स में आती है
  • यह सिर्फ 5.86 सेकंड में 0-200 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपनी हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक सेडान SU7 Ultra लॉन्च कर दी है, जो अपने दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस फीचर्स के साथ मार्केट में तहलका मचाने को तैयार है। ये इलेक्ट्रिक कार महज 1.98 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ने का दावा करती है और इसकी टॉप स्पीड 350 किमी/घंटा से ज्यादा बताई गई है, जिससे ये दुनिया की सबसे तेज फोर-डोर प्रोडक्शन कार बन जाती है। कार में Xiaomi Pilot सिस्टम दिया गया है, जो AI-पावर्ड ऑटोनॉमस ड्राइविंग और एडवांस्ड नेविगेशन फीचर्स ऑफर करता है। इसके अलावा, इसकी 620 किमी की CLTC रेंज और 11 मिनट में 10-80% चार्जिंग इसे पावर और प्रैक्टिकलिटी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन बनाते हैं।
 

Xiaomi SU7 Ultra price, availability

Xiaomi SU7 Ultra की कीमत 529,900 युआन (करीब 63.55 लाख रुपये) रखी गई है। यह कार पांच कलर ऑप्शन्स में आती है, जिन्हें Classic, Luxury और Sports थीम में बांटा गया है। Obsidian Black और Pearl White क्लासिक लुक के लिए, Space Silver और Parrot Green लक्जरी फील के लिए और Lightning Yellow उन लोगों के लिए है जो रेसिंग इंस्पायर्ड लुक चाहते हैं।
Advertisement
 

Xiaomi SU7 Ultra powertrain, speed

SU7 Ultra में Xiaomi Super Three-Motor सिस्टम दिया गया है, जिसमें ड्यूल V8s + V6s ऑल-व्हील-ड्राइव लेआउट मिलता है। यह कार 1,548 PS की पीक पावर जेनरेट करती है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस सुपरकार लेवल की हो जाती है। इसका V8 मोटर 27,200 rpm तक घूम सकता है, जिससे यह सिर्फ 5.86 सेकंड में 0-200 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है और 9.23 सेकंड में क्वार्टर माइल कंप्लीट कर सकती है।
 

Xiaomi SU7 Ultra design, saftey features

हाई-स्पीड स्टेबिलिटी के लिए इसमें फिक्स्ड कार्बन फाइबर रियर विंग, एक्टिव रियर डिफ्यूजर और U-शेप विंड ब्लेड्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें कार्बन-सिरेमिक ब्रेकिंग सिस्टम है, जिसमें 6-पिस्टन फ्रंट और 4-पिस्टन रियर कैलिपर्स मिलते हैं। Nürburgring-ट्यूनड चेसिस और एडजस्टेबल कॉइलओवर सस्पेंशन इसकी हैंडलिंग और ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने का दावा करते हैं।
 

Xiaomi SU7 Ultra interior, tech

कार का इंटीरियर 5m² Alcantara माइक्रोफाइबर और कार्बन फाइबर एक्सेंट्स से लैस है, जिससे इसे लग्जरी और स्पोर्टी फील मिलती है। स्पोर्ट्स सीट्स में ग्रेफीन हीटिंग और मसाज फंक्शन मिलता है। इसके अलावा, 25-स्पीकर सराउंड साउंड सिस्टम के साथ एक्टिव नॉइज कैंसलेशन फीचर दिया गया है। यह कार Xiaomi HyperOS पर चलती है, जिससे स्मार्ट डिवाइसेस, नेविगेशन और AI-ड्रिवन फीचर्स का स्मूद इंटीग्रेशन मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  4. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  8. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  9. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  10. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  11. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.