1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!

Xiaomi Skynomad N70 चीन में लॉन्च हो गई है, जिसमें 1,461km तक की कुल रेंज मिलती है। इसमें से कुल इलेक्ट्रिक रेंज 505km है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 सितंबर 2026 08:11 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Skynomad N70 SUV दो वेरिएंट में लॉन्च हुई है
  • N70 Max में 505km इलेक्ट्रिक और 1461km कुल रेंज मिलेगी
  • SUV में LiDAR, 11 कैमरे और Xiaomi HAD ADAS मिलता है

Xiaomi Skynomad N70 SUV में 505km तक की कुल इलेक्ट्रिक रेंज मिलती है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने चीन में अपना नया Skynomad N70 लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की दूसरी व्हीकल सीरीज है और Xiaomi का पहला Extended Range Electric Vehicle यानी EREV मॉडल है। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट N70 Pro और N70 Max में पेश किया है। SUV में बड़ी बैटरी, लंबी इलेक्ट्रिक रेंज, मॉड्यूलर इंटीरियर और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स दिए गए हैं। Xiaomi Skynomad N70 में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है। यह Xiaomi के HyperOS पर काम करता है। डैशबोर्ड पर 16.1 इंच का 3K सेंट्रल डिस्प्ले और 8.88 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा 20 इंच का हेड-अप डिस्प्ले भी मिलता है। आइए Xiaomi Skynomad N70 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi Skynomad N70 specifications, features

Xiaomi Skynomad N70 Pro में सिंगल मोटर और फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप दिया गया है। यह मोटर 210kW की पावर जनरेट करती है। इसमें 52kWh की LFP बैटरी दी गई है, जिसकी मदद से यह एक बार चार्ज करने पर 351km तक की CLTC इलेक्ट्रिक रेंज देता है। वहीं N70 Max में डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। इसका पावर आउटपुट 310kW है और इसमें बड़ी 76kWh टर्नरी लिथियम बैटरी मिलती है। यह वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर 505km तक की CLTC इलेक्ट्रिक रेंज देने में सक्षम है।

Advertisement

दोनों मॉडल में 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन को रेंज एक्सटेंडर के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। इसकी मदद से N70 Pro की कुल रेंज 1,351km और N70 Max की कुल रेंज 1,461km तक पहुंच जाती है। N70 Max में 15 मिनट की फास्ट चार्जिंग से 310km तक की रेंज जोड़ने का दावा किया गया है।

Xiaomi Skynomad N70 को कंपनी के Kunlun Architecture पर तैयार किया गया है। SUV में पूरी तरह फ्लैट फ्लोर दिया गया है और पांच-रेल सीट सिस्टम मिलता है। इसकी मदद से दूसरी रो की सीटों को पीछे की तरफ स्लाइड किया जा सकता है। इससे पीछे बैठे लोगों के लिए अधिकतम 1,410mm तक लेगरूम मिलता है। सामान रखने के लिए इसमें 1,203 लीटर का स्टैंडर्ड बूट स्पेस है, जिसे रियर सीट फोल्ड करने के बाद बढ़ाकर 2,425 लीटर तक किया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी की बात करें तो Xiaomi Skynomad N70 में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है। यह Xiaomi के HyperOS पर काम करता है। डैशबोर्ड पर 16.1 इंच का 3K सेंट्रल डिस्प्ले और 8.88 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा 20 इंच का हेड-अप डिस्प्ले भी मिलता है। रियर पैसेंजर्स के लिए 21.4 इंच का एंटरटेनमेंट डिस्प्ले दिया गया है। केबिन में 9 लीटर का कंप्रेसर रेफ्रिजरेटर भी मिलता है, जो कूलिंग और हीटिंग दोनों को सपोर्ट करता है।

Advertisement

सेफ्टी और ड्राइवर असिस्टेंस के लिए दोनों वेरिएंट में Xiaomi का HAD यानी Hyper Autonomous Driving सिस्टम स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके लिए Nvidia Thor प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। सेंसर सेटअप में फ्रंट LiDAR, 4D मिलीमीटर-वेव रडार और 11 हाई-डेफिनिशन कैमरे शामिल हैं। Xiaomi इस ADAS सॉफ्टवेयर को लाइफटाइम फ्री दे रही है। सिस्टम वॉयस-कंट्रोल्ड ड्राइविंग, ऑटोमैटिक लेन चेंज और अंडरग्राउंड पार्किंग में पार्किंग-स्पेस लेवल नेविगेशन जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।

Xiaomi Skynomad N70 price

Xiaomi Skynomad N70 Pro की कीमत 2,09,900 युआन रखी गई है। भारतीय करेंसी में यह करीब ₹29.50 लाख के आसपास बैठती है। वहीं N70 Max की लॉन्च कीमत 2,39,900 युआन है, जो करीब ₹33.75 लाख के बराबर है। बता दें कि N70 Max ये लॉन्च प्राइस है। इसका प्री-सेल प्राइस 2,59,900 युआन है। इसे कुल छह कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, जिनमें Distant Mountain Green, Butterfly Valley Blue, Cool Khaki, Volcanic Gray, Pearl White और Obsidian Black शामिल हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.