Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार SU7 के प्राइस का मिला संकेत, इस सप्ताह शुरू होगी बुकिंग

इस इलेक्ट्रिक कार को पिछले वर्ष दिसंबर में पेश किया गया था। कंपनी ने बताया था कि उसका लक्ष्य टॉप पांच इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल होने का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 मार्च 2024 14:06 IST
ख़ास बातें
  • चीन में शाओमी के स्टोर्स पर इस कार को देखा जा सकता है
  • कंपनी ने चीन के ऐप स्टोर्स पर अपने Xiaomi Car ऐप को भी अपलोड किया है
  • पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है

यह दो वर्जन में लॉन्च की जाएगी

चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार SU7 के लिए इस सप्ताह बुकिंग शुरू होगी। इस इलेक्ट्रिक कार को पिछले वर्ष दिसंबर में पेश किया गया था। कंपनी ने बताया था कि उसका लक्ष्य टॉप पांच इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल होने का है। 

Xiaomi के CEO, Lei Jun ने बताया चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया कि कंपनी स्टाइलिश और ड्राइव करने में आसान इलेक्ट्रिक कार बनाना चाहती थी। इसका प्राइस CNY 5,00,000 (लगभग 57,93,507 रुपये) से कम होगा। शाओमी इसकी प्राइस रेंज की गुरुवार को जानकारी देगी। इसके साथ ही इसके लिए ऑर्डर लेने की भी शुरुआत होगी। Lei का दावा है कि इसका एक्सेलरेशन Tesla और Porsche के EV से बेहतर होगा। शाओमी के स्टोर्स पर इस कार को देखा जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी ने चीन के ऐप स्टोर्स पर अपने Xiaomi Car ऐप को भी अपलोड किया है। इससे पहले  Lei ने बताया था कि शाओमी की कारों की ऑटोनॉमस ड्राइविंग की क्षमता इस इंडस्ट्री में अग्रणी होगी। इन कारों की मैन्युफैक्चरिंग चीन की सरकार की हिस्सेदारी वाले BAIC Group की बीजिंग की फैक्टरी में होगी। इस फैक्टरी की वार्षिक कैपेसिटी लगभग दो लाख व्हीकल्स की है। 
Advertisement

यह दो वर्जन में लॉन्च की जाएगी। इनमें से एक की ड्राइविंग रेंज सिंगल चार्ज में लगभग 668 किलोमीटर और दूसरे की लगभग 800 किलोमीटर की होगी। इसकी तुलना में Tesla के मॉडल S की रेंज लगभग 650 किलोमीटर की है। शाओमी की योजना ऑटोमोबाइल डिविजन में लगभग 10 अरब डॉलर का निवेश करने की है। 

 इस वर्ष के शुरुआती दो महीनों में चीन में EV की सेल्स 18 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले पूरे वर्ष में यह ग्रोथ लगभग 21 प्रतिशत की थी। चीन की बड़ी EV कंपनियों में शामिल BYD ने कमजोर डिमांड के बीच कस्टमर्स को खींचने के लिए प्राइसेज में भारी कटौती की है। SU7 में कंपनी का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा। चीन के ऑटोमोबाइल मार्केट में अधिक कैपेसिटी और कमजोर डिमांड जैसी चुनौतियां बढ़ रही हैं। इस वजह से ऑटोमोबाइल कंपनियों के बीच प्राइस घटाने को लेकर कॉम्पिटिशन है। पिछले वर्ष Tesla ने चीन में अपने EV के प्राइसेज पर काफी डिस्काउंट दिया था। BYD से टेस्ला को कड़ा मुकाबला मिल रहा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  3. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  3. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  5. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  8. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  9. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  10. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.