इटालियन ब्रांड VLF ने भारत में लॉन्च किया 130 Km रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, Bajaj Chetak, Ola S1 Pro को देगा टक्कर!

अपनी कीमत में VLF Tennis 1500W ई-स्कूटर Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक, Ola S1 Pro, TVS iQube, Ather 450 जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल्स से टक्कर लेगा, जो वर्तमान में भारत का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट शेयर लेकर बैठे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 नवंबर 2024 14:42 IST
ख़ास बातें
  • Tennis 1500W को 1.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है
  • इसकी टॉप-स्पीड 65 Kmph बताई गई है
  • सिंगल चार्ज में 130 किमी की रेंज देने का दावा करता है ई-स्कूटर

Photo Credit: VLF

VLF Tennis 1500W इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में लॉन्च किया गया है। इटालियन ब्रांड का ई-स्कूटर अपनी कीमत के हिसाब से देश में Ola S1 Pro, Ather 450, Bajaj Chetak, TVS iQube जैसे मॉडल्स से टक्कर लेगा। इसमें 65 किमी प्रति घंटा की टॉप-स्पीड का दावा किया गया है और कंपनी का कहना है कि स्कूटर फुल चार्ज में 130 किलोमीटर की रेंज निकाल सकता है। ई-स्कूटर में 12-इंच के व्हील्स मिलते हैं और दोनों सिरों पर LED लाइट्स हैं। इसमें 5-इंच का डिजिटल TFT डिस्प्ले है।

VLF Tennis 1500W इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में 1.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस कीमत में ई-स्कूटर Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक, Ola S1 Pro, TVS iQube, Ather 450 जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल्स से टक्कर लेगा, जो वर्तमान में भारत का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट शेयर लेकर बैठे हैं। Tennis 1500W ई-स्कूटर को तीन कलर ऑप्शन - स्नोफ्लेक व्हाइट, फायर फ्यूरी डार्क रेड और स्लेट ग्रे में उपलब्ध है। 

भारत में ऑपरेशन के लिए VLF ने KAW Veloce Motors Pvt. Ltd. के साथ हाथ मिलाया है और इस साल की शुरुआत में मार्केट में एंट्री ली थी।

खासियतों की बात करें, तो Tennis 1500W इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1500W क्षमता की मोटर मिलती है, जिसके साथ 2.5 kWh बैटरी पैक को जोड़ा गया है। पावरट्रेन मिलकर 157 Nm का मैक्सिमम टॉर्क पैदा कर सकता है। इसकी टॉप स्पीड 65 किमी प्रति घंटा है। VLF Tennis 1500W एक बार चार्ज करने पर 130 किमी तक चल सकता है। वीएलएफ ने कहा है कि इसे फुल चार्ज होने में तीन घंटे का समय लगता है।

हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में उपलब्ध इसका एक 4000W वेरिएंट भी है, जो 232 Nm का मैक्सिम टॉर्क पैदा करता है और 100 किमी प्रति घंटे की टॉप-स्पीड पर पहुंचने की क्षमता रखता है। इसमें 2.8 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने पर 100 किमी की रेंज देता है। प्रत्येक बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में पांच से छह घंटे का समय लगता है।
Advertisement

Tennis 1500W को स्टील फ्रेम पर बनाया गया है। बैटरी पैक के साथ इसका वजन 88 किलोग्राम है, जबकि ग्लोबल वेरिएंट (4000W) का वजन 10 किलोग्राम अधिक है। 1500W में दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक, सामने टेलीस्कोपिक हाइड्रोलिक फोर्क और पीछे हाइड्रोलिक मोनो शॉक शॉकर है। इसमें 5-इंच का डिजिटल टीएफटी डिस्प्ले लगा है और यह राइडर को तीन ड्राइविंग मोड - इको, कम्फर्ट और स्पोर्ट प्रदान करता है। इसमें 12 इंच के व्हील और दोनों सिरों पर LED लाइट्स मिलती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  2. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  5. Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
  6. iPhone 18 Pro, iPhone Ultra डिजाइन लीक, कैसे हैं आगामी आईफोन, जानें
#ताज़ा ख़बरें
  1. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  2. Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
  3. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. OnePlus Nord Buds 4 में होगी 54 घंटे की बैटरी, 25 जून को होने जा रहे लॉन्च
  6. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
  7. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. कॉल और SMS के लिए कम प्राइस वाले प्लान नहीं पेश करेंगी टेलीकॉम कंपनियां! 
  9. Samsung का नया AI फीचर फोटो देखकर बताएगा आपके पालतू जानवर की बीमारी
  10. 130 फीट का एस्टरॉयड पहुंच रहा है धरती के पास! नासा ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.