TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स

iQube MillionR Special Edition में 3.5 kWh की बैटरी दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 1,40,138 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसमें नेविगेशन और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे कई कनेक्टेड फीचर्स हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 अगस्त 2026 23:58 IST
ख़ास बातें
  • iQube MillionR Special Edition में 3.5 kWh की बैटरी है
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में नेविगेशन जैसे कई कनेक्टेड फीचर्स हैं
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 1,40,138 रुपये (एक्स-शोरूम) का है


बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल TVS Motor ने iQube की 10 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार होने पर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। iQube MillionR Special Edition में 3.5 kWh की बैटरी है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 1,40,138 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, iQube MillionR Special Edition को नए Aurora Green डुअल-टोन कलर में उपलब्ध कराया गया है। TVS Motor ने बताया है कि यह कलर नॉर्दर्न लाइट्स से इंस्पायर्ड है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 'MillionR' बैजिंग और प्रीमियम सीट अपहोलस्ट्री दी गई है, जो इसे iQube के अन्य वेरिएंट्स से अलग करती है। हालांकि, iQube MillionR Special Edition इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के 3.5 kWh वाले वेरिएंट के लगभग समान है। नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में समान बैटरी और मोटर दी गई है। हालांकि, TVS Motor ने इसमें फ्रंट यूटिलिटी स्टोरेज कंपोर्टमेंट जोड़ा है, जिससे इसकी कुल स्टोरेज कैपेसिटी 32 लीटर से बढ़कर 35 लीटर से कुछ अधिक की हो गई है। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में नेविगेशन और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे कई कनेक्टेड फीचर्स हैं। इस महीने की शुरुआत में TVS Motor ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के प्राइसेज को बढ़ाया है। TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में iQube और Orbiter शामिल हैं। पिछले कुछ महीनों में कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

कंपनी के iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के 3.5 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट का प्राइस सबसे अधिक 9,000 रुपये बढ़ाया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 1.33 लाख रुपये से बढ़कर 1.42 लाख रुपये हो गया है। iQube के 2.2 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट का प्राइस लगभग 5,000 रुपये बढ़ाया गया है। इसका प्राइस 1.11 लाख रुपये से बढ़कर 1.16 लाख रुपये हो गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के 4.7 kWh वाले वेरिएंट के प्राइस में 6,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसका प्राइस 1.55 लाख रुपये से बढ़कर 1.61 लाख रुपये का हो गया है। TVS Motor के सबसे अधिक रेंज वाले iQube ST का प्राइस 3,000 रुपये बढ़ाया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5.3 kWh की बैटरी है। इसका प्राइस बढ़कर 1.75 लाख रुपये का है। हालांकि, कंपनी ने iQube के 3.1 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट का प्राइस नहीं बढ़ाया है। हाल ही में कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) का विकल्प भी शुरू किया है। BaaS का विकल्प चुनने पर इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कॉस्ट कम हो जाती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.