TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की नवंबर में हुई जबरदस्त सेल, देखें टॉप 10 में किसने बनाई जगह

लिस्ट के लीडर Honda Activa के पिछले साल नवंबर में 1,24,082 यूनिट्स बिकें, जबकि नवंबर 2022 में सेल्स ने 41% की बढ़ोतरी देखी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2022 19:51 IST
ख़ास बातें
  • सेल्स के मामले में टॉप 10 की लिस्ट में नौंवे स्थान पर TVS iQube था
  • नवंबर महीने में Honda Activa सबसे ज्यादा बिने वाले स्कूटर में शामिल
  • दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: Suzuki Access और TVS Jupiter रहे
नवंबर महीने के लिए बिक्री के हिसाब से टॉप 10 स्कूटर की लिस्ट सामने आई है, जिसमें एक बार फिर अक्टूबर महीने के समान Honda Activa स्कूटर लीड कर रहा है। लॉन्च के बाद से ही एक्टिवा को भारत में जबरदस्त प्यार मिला है, जो इसके सेल्स आंकड़े साबित करते हैं। खास बात यह है कि बिक्री में टॉप 10 स्कूटर की लिस्ट में इस बार भी TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर  जगह बनाने में कामयाब रहा। यदि टॉप 10 स्कूटर की कुल बिक्री की बात करें, तो उसमें भी अच्छा इजाफा देखने को मिला है।

Rushlane ने सेल्स के हिसाब से नवंबर महीने में भारत के टॉप 10 स्कूटर की लिस्ट शेयर की है। इससे पता चलता है कि पिछले महीने देश में ज्यादातर स्कूटर की बिक्री में अच्छा इजाफा हुआ। कुल बिक्री की बात करें, तो नवंबर में कुल 3,69,526 यूनिट्स बिकीं, जो साल-दर-साल के हिसाब से 34.85% की बढ़ोतरी है।

बात करें, लिस्ट के लीडर Honda Activa की, तो पिछले साल नवंबर में इसके 1,24,082 यूनिट्स बिकें, जबकि नवंबर 2022 में सेल्स ने 41% की बढ़ोतरी देखी, यानी पिछले महीने कुल 1,75,085 यूनिट्स बिकें। वहीं, दूसरे नंबर पर Suzuki Access, जिसने 48,113 यूनिट्स की बिक्री के साथ साल-दर-साल 13.26% और वॉल्यूम में 5,632 यूनिट्स की बढ़ोतरी दर्ज की। 

हालांकि, लंबे समय से दूसरे स्थान पर बना रहा TVS Jupiter पिछले महीने खिसक कर तीसरे स्थान पर आ गया। जुपिटर की पिछले महीने 47,422 यूनिट्स बिकीं। अक्टूबर 2022 में, Jupiter की बिक्री 77,042 यूनिट्स पर थी, जो लगभग 30,000 यूनिट्स की गिरावट होती है। हालांकि, पिछले साल बेची गई 44,139 यूनिट्स की तुलना में, जुपिटर ने 3,283 यूनिट्स या 7.44% की वृद्धि देखी।
Advertisement

बिक्री के हिसाब से नवंबर 2022 में अन्य टॉप 10 स्कूटर की लिस्ट में चौथे स्थान पर Hero का Pleasure, पांचवे पर TVS का NTORQ, छठे पर Honda Dio, सातवें पर Hero Destini, आठवें पर Yamaha RayZR, नौवें स्थान पर TVS iQube Electric और दसवें स्थान पर Yamaha Fascino स्कूटर था।
Advertisement

यहां चौंकाने वाली एंट्री TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की रही, जिसने दूसरी बार टॉप 10 की लिस्ट में अपनी जगह बनाई। ई-स्कूटर की नवंबर महीने में 10,056 यूनिट्स बिकी, जो साल-दर-साल के हिसाब से 1338.63% की ग्रोथ थी। पिछले साल नवंबर में स्कूटर के कुल 699 यूनिट्स बिकें थे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  2. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  4. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  2. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  5. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  6. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  7. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  8. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  9. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.