Tesla पिट गई साउथ कोरिया में! जनवरी में सिर्फ 1 इलेक्ट्रिक कार बिकी, ‘Made in China’ है वजह!

Tesla : साउथ कोरिया में दिसंबर 2023 की तुलना में जनवरी में नए ईवी रजिस्‍ट्रेशन की संख्या में 80 फीसदी की गिरावट आई है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 फरवरी 2024 14:00 IST
ख़ास बातें
  • साउथ कोरिया में टेस्‍ला का खराब प्रदर्शन
  • जनवरी में सिर्फ एक इलेक्ट्रिक कार की सेल
  • मेड इन चाइना को लेकर चिंतित हैं कोरियाई ग्राहक

सांकेतिक तस्‍वीर।

Tesla Sale in South Korea : क्‍या एलन मस्‍क की कार कंपनी टेस्‍ला (Tesla) को चीन में मैन्‍युफैक्‍चरिंग करना ‘भारी' पड़ रहा है। यह सवाल इसलिए खड़ा हुआ है क्‍योंकि साउथ कोरिया में कई लोग टेस्‍ला कारों को ‘मेड इन चाइना' वीकल्‍स की वजह से नहीं खरीदना चाहते। जनवरी 2024 में टेस्ला ने दक्षिण कोरिया में सिर्फ एक ईवी (इलेक्‍ट्र‍िक वीकल) की सेल की है। फॉर्च्‍युन की रिपोर्ट के अनुसार, टेस्‍ला ने जनवरी में मॉडल वाई एसयूवी की सिर्फ एक यूनिट सेल की। सेल में आई इस गिरावट की वजह कीमत और चार्जिंग इंन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर में कमी को भी माना जा रहा है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि जुलाई 2022 के बाद से कोरिया में यह टेस्‍ला का सबसे खराब प्रदर्शन है। आंकड़ों से यह भी पता चला है कि दिसंबर 2023 की तुलना में जनवरी में नए ईवी रजिस्‍ट्रेशन की संख्या में 80 फीसदी की गिरावट आई है। 
Advertisement

इसके अलावा, बैटरी के ओवरहीट होने के कई मामलों ने लोगों को निराश किया है। फास्‍ट चार्जिंग की कमी से भी लोग जूझ रहे हैं और इलेक्ट्रिक वीकल खरीदने से बच रहे हैं। ध्‍यान देने वाली बात है कि साल 2023 में साउथ कोरिया में टेस्‍ला का मॉडल Y सबसे ज्‍यादा बिकने वाले ब्रांडों में से एक था।

भले ही कोरिया में इलेक्ट्रिक वीकल की कुल मांग में कमी आ रही है, लेकिन टेस्‍ला की सेल में कमी को चीन के साथ उसके संबंधों से जोड़कर देखा जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार एक सर्वे में पता चला है कि ज्‍यादातर कोरियाई लोग जो टेस्‍ला कार खरीदना चाहते थे, उन्‍होंने इसे नापसंद करना शुरू कर दिया है। लोगों को जब यह पता चला कि टेस्‍ला कारों के कुछ मॉडल मेड इन चाइना थे, तो वह नाराज हो गए। सर्वे से यह संकेत मिला है कि लोग चीन में मैन्‍युफैक्‍चरिंग की क्‍वॉलिटी को लेकर चिंतित हैं। 
Advertisement

हालांकि जनवरी में सेल में इतनी बड़ी गिरावट के पीछे लोगों के बिहेवियर को भी एक वजह माना जा रहा है, क्‍योंकि वो सरकार से सब्सिडी मिलने की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। टेस्‍ला के मॉडल Y की साउथ कोरिया में पिछले साल जुलाई में कीमत 56.99 मिलियन वॉन (लगभग 35 लाख 69 हजार रुपये) थी। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.