Tesla ने दिल्ली में शुरू किया दूसरा शोरूम, चार सुपरचार्जर भी मौजूद

कंपनी की वेबसाइट पर मॉडल Y के लिए बुकिंग कराई जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक SUV का शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 अगस्त 2025 17:47 IST
ख़ास बातें
  • टेस्ला का दिल्ली में शोरूम एयरोसिटी में है
  • कंपनी ने पिछले महीने मुंबई के BKC में अपना पहला शोरूम खोला था
  • देश में कंपनी के मॉडल Y को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है

यह एक सांकेतिक इमेज है

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla ने भारत में अपना दूसरा शोरूम राजधानी दिल्ली में सोमवार को शुरू किया है। बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी ने पिछले महीने मुंबई के BKC में अपना पहला शोरूम खोला था। टेस्ला का दिल्ली में शोरूम एयरोसिटी में है। 

इस शोरूम की पार्किंग में चार V4 सुपरचार्जर लगाए गए हैं। टेस्ला की योजना दिल्ली एनसीआर में कुछ लोकेशंस पर सुपरचार्जर लगाने की है। देश में कंपनी के मॉडल Y को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। मॉडल Y इलेक्ट्रिक SUV की सुपरचार्जर से केवल 15 मिनटों की चार्जिंग में 267 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। हाल ही में कंपनी ने पहला सुपरचार्जर मुंबई में शुरू किया था। कंपनी जल्द ही हैदराबाद, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु, जयपुर और अहमदाबाद जैसे शहरों में भी चार्जिंग की सुविधा शुरू कर सकती है।  

Advertisement

V4 सुपरचार्जर में DC चार्जर के साथ AC चार्जर वाले चार डेस्टिनेशन चार्जिंग स्टॉल होते हैं। इन चार्जिंग यूनिट्स के साथ सुपरचार्जिंग स्टॉल 250 kW की  पीक चार्जिंग स्पीड तक पहुंच सकते हैं। इन चार्जर्स की उपलब्धता का पता लगाने के लिए कस्टमर्स को टेस्ला ऐप का इस्तेमाल करना होगा। हाल ही में टेस्ला ने बताया था कि मॉडल Y की दिल्ली के अलावा मुंबई, गुरूग्राम और पुणे में प्रायरिटी डिलीवरी की जाएगी। कंपनी की वेबसाइट पर मॉडल Y के लिए बुकिंग कराई जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक SUV का शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसे दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव में उपलब्ध कराया गया है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये का है। Tesla Design Studio के जरिए कस्टमर्स मॉडल Y के एक्सटीरियर, इंटीरियर और फीचर्स को भी कस्टमाइज भी करा सकते हैं। 

Model Y के रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 500 किलोमीटर की है। यह 5.9 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसके लॉन्ग रेंज रियर-व्हील ड्राइव की रेंज 620 किलोमीटर से कुछ अधिक है। यह 5.6 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड तक पहुंच सकती है। टेस्ला ने मॉडल Y का चीन में शंघाई की अपनी फैक्टरी से इम्पोर्ट किया है। देश में टेस्ला के EV का मुकाबला चाइनीज EV मेकर BYD और Audi और Mercedes जैसी लग्जरी व्हीकल्स बनाने वाली कंपनियों के इलेक्ट्रिक मॉडल्स से होगा। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.