Tesla Layoff: Tesla में हुई छंटनी, Elon Musk ने 4 महीने पहले बनाई थी ग्रोथ टीम

Tesla की ग्रोथ टीम में छंटनी कंपनी द्वारा अब तक की गई नौकरी में सबसे बड़ी कटौती है। इसके बारे में मस्क ने बीते हफ्ते कहा था।

Tesla Layoff: Tesla में हुई छंटनी, Elon Musk ने 4 महीने पहले बनाई थी ग्रोथ टीम

Photo Credit: Tesla

Tesla Model Y की रेंज 498 किमी है।

ख़ास बातें
  • Tesla ने कंपनी में छंटनी के तौर पर एक नई मार्केटिंग टीम को हटा दिया है।
  • ग्लोबल टीम लीड करने वाले इनग्राम, जॉर्ज मिलबर्न को बर्खास्त कर दिया गया।
  • यह कटौती Tesla की नए एडवरटाइजिंग पहल की शुरुआत का संकेत है।
विज्ञापन
Tesla ने कंपनी में छंटनी के तौर पर एक नई मार्केटिंग टीम को हटा दिया है। एलन मस्क ने एक साल से भी कम समय पहले इसकी अनुमति दी थी। मामले से परिचित लोगों के अनुसार, 40 कर्मचारियों के ग्रुप की पूरी अमेरिकी ग्रोथ कंटेंट टीम को सीनियर मैनेजर एलेक्स इंग्राम लीड कर रहे थे, जिसे अब छंटनी में बंद कर दिया गया है।

ग्लोबल टीम को लीड करने वाले इनग्राम और जॉर्ज मिलबर्न को बर्खास्त कर दिया गया है। एक व्यक्ति ने कहा कि कंपनी के पास अभी भी यूरोप में बहुत कम संख्या में मार्केटिंग स्टाफ है। नाम न बताने की शर्त पर लोगों ने कहा कि कैलिफोर्निया के हॉथोर्न में बेस्ड Tesla के डिजाइन स्टूडियो और कर्मचारियों में भी काफी कटौती की गई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए X पर एक पोस्ट में Elon Musk ने कंटेंट टीम के काम के बारे में लिखा कि "ऐड्स बहुत सामान्य थे - कोई भी कार हो सकती थी।"

यह कटौती Tesla की नए एडवरटाइजिंग पहल की शुरुआत का संकेत है। ईवी निर्माता ने लंबे समय तक टीवी, रेडियो, प्रिंट या ऑनलाइन ऐड नहीं दिया था। अब तक बड़े स्तर पर मौखिक प्रचार के जरिए ब्रांड बनाया था। इससे पहले मस्क ने बीते साल कहा था कि Tesla थोड़ा बहुत ऐड भी ट्राई करेगा और देखेगा कि यह कैसे काम करता है। इनग्राम ने करीब 4 महीने पहले ग्रोथ टीम को बनाना शुरू किया था। निवेशकों ने मस्क से मार्केटिंग पर ज्यादा फोकस करने के लिए कहा है, क्योंकि ग्लोबल ईवी बिक्री की ग्रोथ कम हो गई है और ज्यादा ब्रांड टक्कर देने के लिए बाजार में आ गए हैं। 

Tesla की ग्रोथ टीम में छंटनी कंपनी द्वारा अब तक की गई नौकरी में सबसे बड़ी कटौती है। इसके बारे में मस्क ने बीते हफ्ते कहा था कि इससे ग्लोबल वर्कफोर्स का 10% से ज्यादा हिस्सा प्रभावित होगा। ब्लूमबर्ग ने इस हफ्ते रिपोर्ट दी कि सीईओ ने 20 प्रतिशत कटौती पर जोर दिया है, जिसका मतलब 20 हजार से ज्यादा नौकरियों पर खतरा है। न्यूयॉर्क में सोमवार दोपहर 12:20 बजे Tesla के शेयर 3 प्रतिशत गिर गए। इस साल स्टॉक में 40 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है और यह S&P 500 इंडेक्स में दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला शेयर है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »