Tesla ने लॉन्च किया सायबरट्र्क, 720 किलोमीटर तक की रेंज

इस इलेक्ट्रिक पिक-अप ट्रक को कंपनी के CEO, Elon Musk ने लगभग चार वर्ष पहले पेश किया था। टेस्ला ने इसकी शुरुआती यूनिट्स कस्टमर्स को सौंपी हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2023 23:14 IST
ख़ास बातें
  • टेस्ला ने इसकी शुरुआती यूनिट्स कस्टमर्स को सौंपी हैं
  • इसका कुल आउटपुट इसके बीस्ट मोड को एक्टिवेट करने पर 845 HP का है
  • सायबरट्रक का मुकाबला GMC Hummer EV और Ford F-150 Lightning से होगा

इसकी क्षमता 6,500 किलोग्राम तक कार्गो को ले जाने की है

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla ने कुछ वर्षों के इंतजार के बाद सायबरट्र्क को लॉन्च कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक पिक-अप ट्रक को कंपनी के CEO, Elon Musk ने लगभग चार वर्ष पहले पेश किया था। टेस्ला ने इसकी शुरुआती यूनिट्स कस्टमर्स को सौंपी हैं। 

हालांकि, टेस्ला के सायबरट्रक का प्राइस अनुमान से अधिक है। इसका कुल आउटपुट इसके बीस्ट मोड को एक्टिवेट करने पर 845 hp का है। कंपनी ने बताया है कि यह 6.5 सेकेंड में 60 mph की स्पीड पकड़ सकता है। इसकी क्षमता 6,500 किलोग्राम तक कार्गो को ले जाने की है। सायबरट्रक की फुल चार्ज में रेंज वेरिएंट के आधार पर 550 किलोमीटर से 720 किलोमीटर की है। टेस्ला का टारगेट इस वर्ष के अंत तक सायबरट्रक की 10,000 यूनिट्स की डिलीवरी करने की है। इसका प्राइस लगभग 40,000 डॉलर होने का अनुमान था। हालांकि, यह इससे काफी अधिक है। 

सायबरट्रक का मुकाबला GMC Hummer EV और Ford F-150 Lightning से होगा। हाल ही में कंपनी के चीफ Elon Musk ने बताया था कि सायबरट्रक का प्रोडक्शन बढ़ाना एक बड़ी चुनौती है। कस्टमर्स को इसकी डिलीवरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा टेस्ला की इस वर्ष के अंत तक फुली ऑटोनॉमस व्हीकल्स को लॉन्च करने की तैयारी है। पिछले कुछ वर्षों से कंपनी इस टेक्नोलॉजी को डिवेलप कर रही है। इससे पहले मस्क फुली ऑटोनॉमस सेल्फ-ड्राइविंग व्हीकल्स लाने की अपनी समयसीमा को पूरा करने में नाकाम रहे थे। 

टेस्ला ने भारत में फैक्टरी लगाने के लिए केंद्र सरकार के साथ एक इनवेस्टमेंट प्रपोजल पर बातचीत शुरू की है। टेस्ला की फैक्टरी की वार्षिक कैपेसिटी लगभग पांच लाख यूनिट्स की होगी। कंपनी की भारत में बनी इलेक्ट्रिक कारों के प्राइसेज 20 लाख रुपये से शुरू हो सकते हैं। इसकी योजना भारत को एक्सपोर्ट के लिए बेस बनाने की भी है। कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मस्क की अमेरिका में मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में मोदी ने मस्क को भारत में इनवेस्टमेंट करने के लिए प्रोत्साहित किया था। इसके बाद मस्क ने कहा था कि वह जितना जल्द हो सके देश में इनवेस्टमेंट करने पर विचार कर रहे हैं। टेस्ला ने सरकार से शुरुआत में इम्पोर्ट टैरिफ में छूट का निवेदन किया है जिससे वह कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) कारों के इम्पोर्ट पर 70 प्रतिशत की कस्टम्स ड्यूटी के बोझ को कुछ घटा सके। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.