भारत में भी बन सकती हैं Tesla की इलेक्ट्रिक कारें, सरकार ने दिया संकेत

टेस्ला ने भारत में EV बनाने का प्रपोजल दिया है। इसके अलावा वह EV की बैटरी की मैन्युफैक्चरिंग पर भी विचार कर रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 मई 2023 21:13 IST
ख़ास बातें
  • टेस्ला ने भारत में EV बनाने का केंद्र सरकार को प्रपोजल दिया है
  • बहुत सी ग्लोबल कंपनियां अपनी सप्लाई चेन को चीन से बाहर बढ़ाना चाहती हैं
  • पिछले कुछ महीनों में टेस्ला के EV के प्राइसेज में कटौती की गई है

कंपनी के एग्जिक्यूटिव्स ने सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की है

ग्लोबल इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla ने भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना बनाई है। कंपनी की इस योजना के बारे में केंद्र सरकार की ओर से संकेत दिया गया है। टेस्ला के एग्जिक्यूटिव्स ने इसे लेकर सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की है। 

स्टेट मिनिस्टर फॉर टेक्नोलॉजी Rajeev Chandrasekhar ने Reuters को दिए इंटरव्यू में बताया, "भारत में प्रोडक्शन और इनोवेशन का बेस बनाने को लेकर टेस्ला गंभीर है। हमने उन्हें संकेत दिया है कि भारत में टेस्ला की महत्वाकाक्षांओं और इनवेस्टमेंट के उद्देश्य को सफल बनाने के लिए केंद्र सरकार मदद करेगी।" इससे पहले Reuters ने रिपोर्ट दी थी कि टेस्ला ने भारत में EV बनाने का प्रपोजल दिया है। इसके अलावा वह EV की बैटरी की मैन्युफैक्चरिंग पर भी विचार कर रही है। यह पूछने पर कि क्या टेस्ला के साथ बातचीत में सिर्फ व्हीकल्स बनाने के अलावा भी विषय शामिल थे, चंद्रशेखर ने कहा, "जब ऐसी चर्चाएं होती हैं तो आप केवल कारों के बारे में बात नहीं करते। आप कारों, एनर्जी और मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी के बारे में बात करते हैं। ये सब बातचीत में शामिल था।"  

इस बारे में टेस्ला को टिप्पणी के लिए किए गए निवेदन का उत्तर नहीं मिला है। बहुत सी ग्लोबल कंपनियां अपनी सप्लाई चेन को चीन से बाहर बढ़ाना चाहती हैं। ऐसी कंपनियों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 'मेक इन इंडिया' अभियान एक अच्छा जरिया हो सकता है। टेस्ला के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Elon Musk ने  पिछले वर्ष इम्पोर्ट टैक्स में कमी के निवेदन को सरकार की ओर से ठुकराए जाने के बाद देश में इलेक्ट्रिक कारें बेचने की अपनी योजना को टाल दिया था। मस्क का कहना था कि भारत में कारों पर इम्पोर्ट टैक्स बहुत ज्यादा है। 

हाल ही में मस्क ने कहा था कि इस वर्ष कंपनी फुल सेल्फ-ड्राइव टेक्नोलॉजी लॉन्च कर सकती है। इससे टेस्ला का प्रॉफिट बढ़ने की संभावना है। कंपनी फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD) सॉफ्टवेयर को एक विकल्प के तौर पर लगभग 15,000 डॉलर में बेचती है। मस्क ने कहा था, "मुझे लगता है कि हम इस वर्ष इसे पेश करेंगे।" इससे पहले मस्क कई बार टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों की सेल्फ-ड्राइविंग क्षमता को लेकर तय किए गए लक्ष्यों को पूरा नहीं कर सके हैं। पिछले कुछ महीनों में टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों के प्राइसेज में कटौती की गई है। इससे कंपनी के मार्जिन पर असर पड़ा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.