315 Km रेंज वाली अपडेटेड Tata Tigor EV लॉन्च, जुड़े कई प्रीमियम फीचर्स, जानें कीमत और बुकिंग डिटेल्स

Tata ने नई Tigor EV में कई प्रीमियम फीचर्स जोड़े हैं, जैसे लैदर सीट अपहोल्सटरी, लैदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमेटिक हेडलैंप, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और क्रूज कंट्रोल।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 नवंबर 2022 19:50 IST
ख़ास बातें
  • नई Tata Tigor EV की शुरुआती कीमत 12.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • लैदर सीट्स, ऑटोमेटिक हेडलैंप और रेन-सेंसिंग वाइपर से लैस आती है नई कार
  • कनेक्टेड कार फीचर और स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी अब बेस मॉडल में भी मौजूद

Tata Tigor EV की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है

Tata Motors ने अपनी मौजूदा इलेक्ट्रिक कार Tigor EV को लॉन्ग रेंज और कुछ अन्य बदलावों के साथ अपग्रेड किया है। नया अपग्रेडेड मॉडल बुधवार को देश में लॉन्च किया गया। डिजाइन में बड़े बदलाव नहीं है, लेकिन पॉपुलर इलेक्ट्रिक सेडान में लैदर सीट अपहोल्सटरी, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, ऑटोमेटिक हेडलैंप, क्रूज कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स को शामिल किया गया है। इसके अलावा, कीमत में भी थोड़ी बढ़ोतरी की गई है।

Tata Tigor EV के अपग्रेडेड मॉडल की शुरुआती कीमत 12.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है और टॉप ट्रिम को 13.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में खरीदा जा सकता है। कार में पहले के समान कलर ऑप्शन मिलेंगे और साथ ही नए मॉडल को एक अतिरिक्त कलर ऑप्शन मैग्नेटिक रेड भी मिलता है। टाटा टिगोर ईवी को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से 21,000 रुपये में बुक किया जा सकता है।
Advertisement
 

टाटा ने नए कार मॉडल में कई प्रीमियम फीचर्स जोड़े हैं, जैसे लैदर सीट अपहोल्सटरी, लैदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमेटिक हेडलैंप, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और क्रूज कंट्रोल। अच्छी बात यह है कि अपडेटेड इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट सेडान के साथ अब कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी (ZConnect), स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी, ITPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) और टायर पंक्चर रिपेयर किट को सभी ट्रिम्स में दिया जा रहा है।

नई Tigor EV में कंपनी ने 26 kWh की क्षमता का लिक्विड-कूल्ड बैटरी पैक लगाया है, जो कि IP67-रेटेड लिथियम-आईऑन बैटरी से लैस है। कंपनी का दवा है कि इसकी बैटरी हर मौसम में बेहतर परफॉर्मेंस देगी। टाटा इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 315 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज दे सकती है।
Advertisement

लॉन्च के मौके पर टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शैलेष चंद्रा ने कहा, "हमने ग्राहकों की ड्राइविंग पैटर्न को गहराई से समझने के बाद पाया कि, भारतीय दशाओं के अनुसार 600 किलोमीटर की रेंज कवर करना जरूरी है। हमें नई टिगोर ईवी को पेश करते हुए खुशी हो रही है, जो कि सिंगल चार्ज में 315 किलोमीटर (ARAI सर्टिफाइड) तक का ड्राइविंग रेंज देती है।"
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tata Tigor EV, 2022 Tata Tigor EV, Tata Tigor EV new price
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.