Tata के Stryder ने लॉन्च की 30 Km तक रेंज वाली Zeeta Plus ई-बाइक, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Stryder का कहना है कि Zeeta Plus की कीमत फिलहाल इंट्रोडक्टरी है और आने वाले समय में कीमत 6,000 रुपये तक बढ़ सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 जुलाई 2023 18:00 IST
ख़ास बातें
  • -बाइक में बैटरी को फ्रेम के अंदर फिट किया गया है
  • Stryder Zeeta Plus की कीमत 26,995 रुपये रखी गई है
  • कीमत फिलहाल इंट्रोडक्टरी है, जो मूल कीमत से 6,000 रुपये कम है

Stryder Zeeta Plus की टॉप स्पीड 25 Kmph है

टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के स्वामित्व वाली Stryder ने अपनी नई ई-बाइक लॉन्च की है, जिसका नाम Zeeta Plus है। इसकी पेडल असिस्ट रेंज 30 Km बताई गई है और कंपनी का दावा है कि यह 25 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड पकड़ सकती है। यह पारंपरिक साइकिल के समान डिजाइन लेकर आती है। ई-बाइक में बैटरी को फ्रेम के अंदर फिट किया गया है। Stryder Zeeta Plus ई-बाइक में 27.5 X 2.10" साइज के नाइलॉन टायर्स मिलते हैं। चलिए आपको इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हैं।

Stryder Zeeta Plus की कीमत 26,995 रुपये रखी गई है और इसे ऑफलाइन रिटेलर्स के साथ-साथ ऑनलाइन कंपनी की वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। ऑफर्स की बात करें, तो ऑनलाइन खरीदने पर ग्राहक कुछ चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए No Cost EMI का फायदा उठा सकते हैं। ऑनलाइन ऑर्डर करने वालों ग्राहकों को कंपनी चुनिंदा पिन-कोड पर बाइक अलेंबली सर्विस (फीस बेसिस पर) भी मुहैया करा रही है।

Stryder का कहना है कि Zeeta Plus की कीमत फिलहाल इंट्रोडक्टरी है और आने वाले समय में कीमत 6,000 रुपये तक बढ़ सकती है।

Stryder Zeeta Plus इलेक्ट्रिक साइकिल में 36-वोल्ट/6 एएच बैटरी पैक मिलता है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 216 Wh की कुल एनर्जी क्षमता प्रदान करता है। ब्रांड का दावा है कि यह पेडल असिस्ट के साथ मैक्सिमम 30 किलोमीटर की रेंज दे सकती है।
Advertisement

इसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा बताई गई है। बैटरी पैक को फुल चार्ज होने में केवल तीन से चार घंटे लगते हैं। स्ट्राइडर जीटा प्लस को स्टील हार्डटेल फ्रेम पर बनाया गया है। इसमें पावरफुल ऑटो-कट ब्रेक मिलते हैं और दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक मौजूद हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  2. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  2. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  3. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  4. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  5. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  6. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  7. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  8. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  9. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  10. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.