सिंगल चार्ज में 60KM चलेगी Stryder की नई इलेक्ट्रिक साइकिल, जानें कीमत

Stryder Voltic 1.7 मॉडल में 48V / 260W मोटर के साथ 48V लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जो तीन घंटे में फुल चार्ज हो सकता है और सिंगल चार्ज में 25-28 Km की रेंज दे सकता है।

सिंगल चार्ज में 60KM चलेगी Stryder की नई इलेक्ट्रिक साइकिल, जानें कीमत

Stryder Voltic 1.7 इलेक्ट्रिक साइकिल की भारत में कीमत 29,995 रुपये है

ख़ास बातें
  • Stryder ने Voltic 1.7 और Contino ETB 100 इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च की
  • लंबी रेंज और सस्ती कीमत पर फोकस करती है Voltic 1.7 ई-बाइक
  • Contino ETB 100 ई-बाइक की खासियत है पावर और बड़ा बैटरी पैक
विज्ञापन
भारतीय कंपनी टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड (Tata International Limited) के स्वामित्व वाले ब्रांड Stryder ने दो इलेक्ट्रिक साइकिल -Voltic 1.7 और Contino ETB 100 लॉन्च की है। इलेक्ट्रिक साइकिल उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो रोज़ अपने घर से किसी जगह तक छोटी यात्राएं करते हैं। अच्छी बात यह है कि इन ई-बाइक (e-Bikes) में थ्रॉटल के साथ-साथ पैडल असिस्ट फीचर भी मिलता है, जो बैटरी खत्म होने पर काम आता है। इन इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bikes) की रनिंग कॉस्ट (चलाने का खर्चा) 6 पैसे प्रति किमी है।

Stryder Voltic 1.7 इलेक्ट्रिक साइकिल 29,995 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च की गई है। इस ई-बाइक को ग्रे और रेड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वहीं, Contino ETB 100 इलेक्ट्रिक साइकिल की कीमत 37,999 रुपये और इसे ग्रे और ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें, तो Contino ETB 100 को किफायती ई-बाइक के रूप में पेश किया गया है और Stryder Voltic 1.7 की खासियत इसकी पावर और बड़ा लिथियम-आयन बैटरी पैक है। 60 किमी प्रति चार्ज (Hybrid) और 30 किमी प्रति चार्ज (Electric) की राइडिंग रेंज के साथ, ARAI-कंप्लायंट लाइटवेट बाइक कॉन्टीनो ईटीबी-100 में स्मार्ट सेफ्टी फीचर्स के अलावा सात स्पीड और तीन राइड मोड (इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और पेडल) हैं।

दूसरी ओर, स्ट्राइडर वोल्टिक 1.7 मॉडल में 48V / 260W मोटर के साथ 48V लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जो तीन घंटे में फुल चार्ज हो सकता है और सिंगल चार्ज में 25-28 Km की रेंज दे सकता है। इन ई-बाइक्स की एक खास बात यह है कि इन्हें केवल 6 पैसे प्रति किमी की रनिंग कॉस्ट के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। Stryder Voltic 1.7 और Contino ETB 100 की टॉप स्पीड (बना पैडल के) 25 किलोमीटर प्रति घंटा है।

स्ट्राइडर ने प्रेस रिलीज़ के जरिए बताया है कि हाल के दिनों में ई-बाइक इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्ट के एक शानदार साधन के रूप में उभरी है।ईंधन की बढ़ती लागत ने ऐसे परिवहन विकल्पों की तलाश को और तेज कर दिया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »