Royal Enfield ने पेश की Flying Flea S6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जबरदस्त लुक और भरपूर स्मार्ट फीचर्स!

Royal Enfield Flying Flea S6 कंपनी के नए “Flying Flea” ब्रांड के तहत आने वाला पहला इलेक्ट्रिक स्क्रैम्बलर है, जिसे Royal Enfield ने “City+ Mobility” प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 नवंबर 2025 20:03 IST
ख़ास बातें
  • Flying Flea कभी युद्ध के समय में एयर-पोर्टेबल बाइक के तौर पर जानी जाती थी
  • Royal Enfield ने उसे पूरी तरह इलेक्ट्रिक अवतार में पेश किया है
  • नई इलेक्ट्रिक स्क्रैम्बलर में 19-इंच फ्रंट और 18-इंच रियर व्हील्स हैं

Photo Credit: Royal Enfield

Royal Enfield ने अपने इलेक्ट्रिक फ्यूचर की झलक दिखाते हुए EICMA 2025 में Flying Flea S6 का ग्लोबल रिवील किया है। यह कंपनी के नए “Flying Flea” ब्रांड के तहत आने वाला पहला इलेक्ट्रिक स्क्रैम्बलर है, जिसे Royal Enfield ने “City+ Mobility” प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया है। मतलब साफ है ये बाइक शहर की भीड़ में फुर्ती से चलने के साथ-साथ वीकेंड एडवेंचर ट्रेल्स पर भी उतनी ही आराम से दौड़ सकेगी। कंपनी इसे 2026 के आखिर तक लॉन्च करने की तैयारी में है।

Flying Flea S6 का नाम अपने आप में एक नॉस्टैल्जिक कनेक्शन रखता है। यह असल में उसी ऐतिहासिक Flying Flea मोटरसाइकिल से इंस्पायर्ड है जो कभी युद्ध के समय में एयर-पोर्टेबल बाइक के तौर पर जानी जाती थी। लेकिन इस बार Royal Enfield ने उसे पूरी तरह इलेक्ट्रिक अवतार में पेश किया है, जिसमें क्लासिक लुक और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का मिक्स है। इसका डिजाइन साफ तौर पर Royal Enfield की रेट्रो फिल को बनाए रखता है, लेकिन अंदर की टेक इसे अगली जनरेशन की मशीन बना देती है।

Advertisement

इस नई इलेक्ट्रिक स्क्रैम्बलर में USD फ्रंट सस्पेंशन, 19-इंच फ्रंट और 18-इंच रियर व्हील्स मिलते हैं। बाइक में मैग्नीशियम केस्ड बैटरी पैक लगाया गया है जो न सिर्फ मजबूत है बल्कि बेहतर कूलिंग के लिए भी डिजाइन किया गया है। इसके डिजाइन में फिन-स्टाइल सरफेस और राउंड टचस्क्रीन डिस्प्ले दिए गए हैं।

टेक्नोलॉजी के मामले में Flying Flea S6 को Royal Enfield ने पूरी तरह इन-हाउस डेवलप किया है। बाइक का कोर सिस्टम Qualcomm QWM2290 प्लेटफॉर्म पर चलता है, जो रियल-टाइम कनेक्टिविटी, नेविगेशन, वॉइस असिस्ट और स्मार्टफोन व वॉच इंटीग्रेशन सपोर्ट करता है। इसमें मल्टीपल राइडिंग मोड्स, लींन-सेंसिटिव ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और OTA सॉफ्टवेयर अपडेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही ऐप-बेस्ड व्हीकल कंट्रोल, रिमोट डायग्नॉस्टिक्स और कनेक्टेड TFT इंटरफेस जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मौजूद हैं।

Flying Flea S6 की मैन्युफैक्चरिंग Royal Enfield के वल्लम वडगल (Vallam Vadagal) प्लांट में होगी, जहां कंपनी ने पहले से एक डेडिकेटेड EV लाइन सेटअप कर ली है। 2026 के आखिर तक इसके लॉन्च की उम्मीद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  2. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  3. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  4. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  5. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  6. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  7. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  8. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  9. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  10. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.