Rotwild R.X1000 और R.C1000 ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Rotwild R.X1000 e-MTB में एक क्लासिक माउंटेन बाइक डिजाइन दिया गया है जो कि ऑफ-रोड एडवेंचर के लिए बेस्ट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 नवंबर 2023 10:52 IST
ख़ास बातें
  • Rotwild R.X1000 और R.C1000 में नई पिनियन मोटर गियरबॉक्स यूनिट (MGU) है।
  • Rotwild R.X1000 e-MTB में एक क्लासिक माउंटेन बाइक डिजाइन दिया गया है।
  • Rotwild R.C1000 ई-क्रॉसओवर डेली राइडिंग और ऑफरोड के लिए डिजाइन की गई है।

Rotwild R.X1000 में नई पिनियन मोटर गियरबॉक्स यूनिट (MGU) है।

Photo Credit: Rotwild

Rotwild ने दो नई इलेक्ट्रिक बाइक जैसे इलेक्ट्रिक माउंटेन बाइक (ई-एमटीबी) और दूसरी ई-क्रॉसओवर बाइक को पेश किया है। दोनों बाइक एक एडवांस पिनियन मोटर गियरबॉक्स यूनिट और लंबी रेंज के लिए 960Wh बैटरी के साथ आते हैं। कुछ सप्ताह पहले पेश हुए ये मॉडल अब बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं। यहां हम आपको Rotwild R.X1000 इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में बता रहे हैं।


Rotwild R.X1000 और R.C1000 की कीमत


Rotwild R.X1000 Pro और Ultra वर्जन में उपलब्ध है। वहीं R.C1000 सिंगल कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। R.X1000 Pro की कीमत लगभग $10,900 (लगभग 9,08,757 रुपये) है जबकि Ultra वर्जन की कीमत $13,100 (लगभग 10,92,192 रुपये) है। Rotwild R.C1000 टूर वर्जन ब्लैक कलर में आता है और इसकी कीमत $10,900 (लगभग 9,08,770 रुपये) है। Rotwild ई-बाइक के लिए 4 साइज ऑप्शन उपलब्ध हैं।


Rotwild R.X1000 और R.C1000 के फीचर्स


Rotwild R.X1000 e-MTB में एक क्लासिक माउंटेन बाइक डिजाइन दिया गया है जो कि ऑफ-रोड एडवेंचर के लिए बेस्ट है। इसमें 150 मिमी सस्पेंशन ट्रैवल और मजबूत बिल्ड है। Rotwild  R.C1000 ई-क्रॉसओवर को डेली राइडिंग और ऑफ-रोड राइडिंग दोनों के लिए डिजाइन की गई है। यह एक कंफर्टेबल और सुरक्षित राइड प्रदान करने के लिए मडगार्ड, एक लगैज रैक, एक इंटीग्रेटेड लाइट सिस्टम और अन्य फीचर्स से लैस है। एक डेली कम्यूटर ई-बाइक के तौर पर तैयार R.C1000 ट्रेल के दौरान ले जाने पर एक पावरफुल स्पोर्ट्स बाइक के तौर पर भी काम कर सकती है।


Rotwild R.X1000 और R.C1000 की पावर


Rotwild R.X1000 और R.C1000 में नई पिनियन मोटर गियरबॉक्स यूनिट (MGU) है। यह मोटर और गियरबॉक्स को एक यूनिट में कंबाइन करती है। मोटर का अधिकतम टॉर्क 85Nm और अधिकतम पावर आउटपुट 600W है। MGU में 12 गियर और इलेक्ट्रॉनिक शिफ्टिंग शामिल है। यह बाइक को पावर फ्लो को बाधित किए बिना गियर बदलने की सुविधा देता है। बैटरी बाइक के डाउन ट्यूब पर मौजूद है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  2. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  3. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  5. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  6. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  7. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  8. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  9. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  10. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.