Rad Power ने लॉन्च की 80 Km रेंज वाली RadCity 5 ई-बाइक, जानें कीमत और फीचर्स

RadCity 5 की कीमत 1,999 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.65 लाख रुपये) रखी गई है। भारत में Ola S1 Pro, Bajaj Chetak, TVS iQube और Ather 450 लाइनअप के इलेक्ट्रिक स्कूटर इससे सस्ते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 अगस्त 2023 20:10 IST
ख़ास बातें
  • नया Tiger Orange स्पेशल एडिशन केवल रंग के मामले में मूल मॉडल से अलग है
  • इसकी फुल चार्ज असिस्ट रेंज करीब 50 मील बताई गई है
  • ई-बाइक में 672 Whr का बैटरी पैक मिलता है, जिसे फ्रेम में फिट किया गया है
अपने क्वालिटी कम्यूटर प्रोडक्ट के लिए पहचानी जाने वाली अमेरिकी कंपनी Rad Power Bikes ने एक पॉपुलर मॉडल RadCity 5 का स्पेशल कलर वेरिएंट लॉन्च किया है। नया वेरिएंट ऑरेंज कलर में आता है, जिसका नाम कंपनी ने Tiger Orange रखा है। Rad Power Bikes अमेरिकी सड़कों पर 550,000 से अधिक ई-बाइक की उपस्थिति का दावा करती है। कंपनी की ई-बाइक्स मजबूती और पावर व रेंज के अच्छे मिश्रण के लिए जानी जाती हैं। Rad Power को अमेरिका में लीडिंग ई-बाइक ब्रांड के रूप में जाना जाता है, लेकिन यदि आप भारत में रहते हैं, तो आपको जानकर निराशा होगी कि कंपनी भारत में ऑपरेट नहीं करती है और न ही अभी तक इसके भारत में आने की कोई जानकारी दी गई है।

RadCity 5 पहले से दो स्टाइल में आती है, एक RadCity 5 Plus High-Step और दूसारा RadCity 5 Plus Step-Thru वेरिएंट। नया स्पेशल एडिशन कलर वेरिएंट Step-Thru वर्जन के लिए पेश किया गया है। इसकी कीमत 1,999 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.65 लाख रुपये) रखी गई है। भारत में Ola S1 Pro, Bajaj Chetak, TVS iQube और Ather 450 लाइनअप के इलेक्ट्रिक स्कूटर इससे सस्ते हैं। फिलहाल इस इलेक्ट्रिक साइकिल के भारत में लॉन्च होने की संभावना न के बराबर है। अमेरिका में लोग इस ई-बाइक को ऑनलाइन कंपनी की वेबसाइट से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।
 

RadCity 5 का नया Tiger Orange स्पेशल एडिशन केवल रंग के मामले में मूल मॉडल से अलग है। नया एडिशन भी 50 मील (करीब 80 किलोमीटर) की रेंज देने में सक्षम है। इसके लिए ई-बाइक में 672-वाट-घंटे (Whr) का बैटरी पैक मिलता है, जिसे फ्रेम में फिट किया गया है।

रैड पावर बाइक्स का कहना है कि रैडसिटी 5 अच्छी गतिशीलता और आराम के साथ राइडर्स की यात्रा को बेहतर बनाने का काम करती है, जिसके लिए इसमें एक अपग्रेडेड स्टेम और हैंडलबार शामिल किया गया है। इसे खास शहरी आवागमन के लिए डिजाइन किया गया है। इसका डिजाइन एक पारंपरिक नॉन-इलेक्ट्रिक कम्यूटर बाइक जैसा दिखता है, जो आरामदायक एर्गोनॉमिक्स प्रदान करता है।
Advertisement

RadCity 5 ई-बाइक में 750-वाट क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर है, जो पांच-लेवल के पेडल असिस्ट सिस्टम और 12-मैग्नेट कैडेंस सेंसर से लैस है। इसकी 672 Whr बैटरी ई-बाइक को सिंगल चार्ज में 50 मील तक की संभावित रेंज प्रदान करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: RadCity 5, RadCity 5 Tiger orange, Electric bike
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.