Hero Electric, Okinawa सहित कुल 12 वाहन निर्माताओं के खिलाफ जांच के आदेश, ये है कारण

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री ने संसद में बताया कि हीरो इलेक्ट्रिक, ओकिनावा ऑटोटेक सहित 10 अन्य वाहन निर्माताओं पर FAME II सब्सिडी के मानदंडों के कथित उल्लंघन के लिए जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2022 17:04 IST
ख़ास बातें
  • केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री ने संसद में बीते मंगलवार इसकी जानकारी दी
  • Hero Electric, Okinawa, Okaya सहित कुल 12 ब्रांड्स के ऊपर जांच शुरू
  • FAME II सब्सिडी में कथित हेराफेरी का आरोप
देश में 12 वाहन निर्माताओं के ऊपर FAME सब्सिडी के मानदंडों के कथित उल्लंघन के लिए जांच शुरू हो चुकी है। बता दें कि केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) को बढ़ावा देने के लिए FAME स्कीम की शुरुआत की थी, जो एक प्रकार की सब्सिडी है। इसके तहत ग्राहकों को इलेक्ट्रिक कार में अच्छी छूट मिलती है। अब, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने बीते मंगलवार संसद में बताया कि 12 कंपनियों ने FAME स्कीम के मानदंडों का कथित रूप से उल्लंघन किया है, जिसके कारण उनके ऊपर जांच शुरू हो चुकी है। 

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री ने संसद में बताया कि हीरो इलेक्ट्रिक, ओकिनावा ऑटोटेक सहित 10 अन्य वाहन निर्माताओं पर FAME II सब्सिडी के मानदंडों के कथित उल्लंघन के लिए जांच शुरू की गई है। समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, निर्माताओं पर 10,000 करोड़ रुपये की फेम योजना के तहत सब्सिडी की कथित हेराफेरी का आरोप है। महेंद्र नाथ पांडे ने 20 दिसंबर को संसद में इस मामले की रिपोर्ट की थी।

हीरो इलेक्ट्रिक, ओकिनावा ऑटोटेक के अलावा, जांच के दायर में ओकाया ईवी, रिवॉल्ट इंटेलीकॉर्प, जितेंद्र न्यू ईवी टेक, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (पहले एम्पीयर), काइनेटिक ग्रीन एनर्जी, लोहिया ऑटो इंडस्ट्रीज, एवन साइकिल, ठुकराल इलेक्ट्रिक बाइक, विजय इलेक्ट्रिक वाहन इंटरनेशनल और एक अन्य ब्रांड शामिल हैं। 

पांडे ने बताया कि OEM के खिलाफ सरकार को प्राप्त अधिकांश शिकायतें FAME II स्कीम के तहत निर्धारित चरणबद्ध विनिर्माण कार्यक्रम (PMP) के दिशानिर्देशों के उल्लंघन से संबंधित हैं।
Advertisement

ओईएम के खिलाफ सरकार को की गई सभी शिकायतों को अब एक जांच एजेंसी के पास भेज दिया गया है। रिपोर्ट आगे बताती है कि प्रारंभिक जांच के कारण दो ओईएम से ईवी मॉडल की फेम योजना को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, प्रभावित ओईएम के नामों का खुलासा नहीं किया गया।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: FAME II, Fame 2, FAME 2 Subsidy, FAME 2 Subsidy Scam
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  3. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  4. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  10. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.