Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज

Cayenne Electric का प्राइस लगभग 1.77 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) और Cayenne Turbo Electric का लगभग 2.27 करोड़ रुपये का है। इस इलेक्ट्रिक SUV की डिलीवरी शुरू हो गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 अक्टूबर 2026 00:00 IST
ख़ास बातें
  • Cayenne Electric की सिंगल चार्ज में रेंज 600 किलोमीटर से ज्यादा की है
  • इस इलेक्ट्रिक SUV को दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है
  • पिछले कुछ वर्षों में लग्जरी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड बढ़ी है

इस इलेक्ट्रिक SUV में कंपनी का E-Performance पावरट्रेन दिया गया है

लग्जरी कार मेकर Porsche ने भारत में अपनी SUV Cayenne का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया है। इसमें 113 kWh की कुल बैटरी कैपेसिटी है। Cayenne Electric की सिंगल चार्ज में रेंज 600 किलोमीटर से ज्यादा की है। इस इलेक्ट्रिक SUV को दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। Cayenne Electric में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जिसमें 14.5 इंच सेंट्रल टचस्क्रीन और वैकल्पिक 14.9 इंच पैसेंजर डिस्प्ले शामिल है। इस इलेक्ट्रिक SUV में कंपनी का E-Performance पावरट्रेन दिया गया है, जिसमें फ्रंट और रियर एक्सेल पर इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ 113 kWh की परफॉर्मेंस बैटरी है। इसमें 4-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरैमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर और Harman Kardon साउंड जैसे फीचर्स हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Cayenne Electric का प्राइस लगभग 1.77 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) और Cayenne Turbo Electric का लगभग 2.27 करोड़ रुपये का है। Porsche ने बताया है कि वह पेट्रोल से चलने वाली Cayenne की बिक्री जारी रखेगी। इस इलेक्ट्रिक  SUV की डिलीवरी शुरू हो गई है। पिछले कुछ वर्षों में लग्जरी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। 

Porsche की नई इलेक्ट्रिक SUV में कंपनी का E-Performance पावरट्रेन दिया गया है, जिसमें फ्रंट और रियर एक्सेल पर इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ 113 kWh की परफॉर्मेंस बैटरी है। Cayenne Electric का स्टैंडर्ड मॉडल 408 hp तक की पावर जेनरेट कर सकता है। यह 4.8 सेकेंड्स में 0-100 kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 230 kmph की है।  Cayenne Turbo Electric का परफॉर्मेंस इससे भी बेहतर है। यह 1,156 hp की पावर और 1,150 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकती है। Cayenne Turbo Electric सिर्फ 2.5 सेकेंड्स में 0-100 kmph की स्पोड पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 260 kmph की है। 

इस इलेक्ट्रिक SUV में 3-स्पोक स्टीरियरिंग व्हील है। Cayenne Electric में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जिसमें 14.5 इंच सेंट्रल टचस्क्रीन और वैकल्पिक 14.9 इंच पैसेंजर डिस्प्ले शामिल है। इस इलेक्ट्रिक SUV में इलेक्ट्रॉनिक तरीके से एडजस्ट की जा सकने वाली फ्रंट सीट्स, 4-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरैमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर और Harman Kardon साउंड सिस्टम है। Cayenne Electric के स्टैंडर्ड वेरिएंट की WLTP रेंज लगभग 642 किलोमीटर की है। इसे DC फास्ट चार्जिंग के जरिए लगभग 16 मिनटों में 10-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.