• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 54 Km रेंज चलने वाला Cake Makka Polestar लिमिटेड एडिशन इलेक्ट्रिक मोपेड लॉन्च, जानें कीमत

सिंगल चार्ज में 54 Km रेंज चलने वाला Cake Makka Polestar लिमिटेड एडिशन इलेक्ट्रिक मोपेड लॉन्च, जानें कीमत

Cake Makka Polestar Limited Edition ई-मोपेड की कीमत 5,300 यूरो (लगभग 4.38 लाख रुपये) है।

सिंगल चार्ज में 54 Km रेंज चलने वाला Cake Makka Polestar लिमिटेड एडिशन इलेक्ट्रिक मोपेड लॉन्च, जानें कीमत

Cake Makka Polestar Limited Edition की कीमत 5300 यूरो है

ख़ास बातें
  • Polestar Geely का इलेक्ट्रिक कार सब-ब्रांड है
  • Cake एक स्वीडिश स्कूटर निर्माता है
  • इससे पहले इन ब्रांड्स ने मिलकर 2021 में इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया था
विज्ञापन
Polestar ने Cake ब्रांड के साथ मिलकर Makka ई-मोपेड का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है, जो खास नीले रंग में आता है। इस एडिशन में मूल मॉडल के ऊपर ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। नए लिमिटेड एडिशन में Polestar और Cake के बीच साझेदारी दर्शाने के लिए दोनों ब्रांड्स का नाम लिखा गया है। यह Cake के साथ साझेदारी के तहत Polestar का दूसरा लिमिटेड एडिशन है। यह इलेक्ट्रिक मोपेड 45km/h और 25km/h के साथ दो टॉप स्पीड ऑप्शन के साथ आता है और इसकी सिंगल चार्ज रेंज 54 Km है।

Cake Makka Polestar Limited Edition ई-मोपेड की कीमत 5,300 यूरो (लगभग 4.38 लाख रुपये) है। कंपनी इस मॉडल को अमेरिका, कनाडा, स्वीडन, जर्मनी सहित कुछ अन्य यूरोपीय मार्केट में बेचेगी। इस इलेक्ट्रिक मोपेड को Cake के आधिकारिक स्टोर से खरीदा जा सकता है।
 

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि Polestar Geely का इलेक्ट्रिक कार सब-ब्रांड है, जबकि Cake एक स्वीडिश स्कूटर निर्माता है। इससे पहले दोनों ब्रांड्स ने मिलकर 2021 में इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया था।

ई-मोपेड का यह लिमिटेड एडिशन Polestar 3 इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट और Cake के ई-स्कूटर दोनों के लिए मार्केटिंग के पहलू से लोगों का ध्यान आकर्षित करने का काम करेगा। नया Cake Makka Polestar Edition ई-मोपेड LED हेडलाइट्स और डैम्पर्स के साथ आता है। इसमें एक रिमूवेबल रैक ऑप्शन भी मिलता है। इसके अलावा, बॉक्स, लगेज रैक, रियर सीट आदि ऑप्शन भी शामिल हैं।

इसका वजन 70 किलोग्राम है और इसमें सेटिंग के आधार पर 45 किमी/घंटा और 25 किमी/घंटा की टॉप स्पीड मिलती है। यह 2.8kW इलेक्ट्रिक मोटर पर काम करता है और 1.4kWh के बैटरी पैक के साथ जुड़ा आता है। ई-मोपेड की फुल चार्ज रेंज 54 km बताई गई है। इसके साथ 10A चार्जर मिलता है, जो कंपनी के दावे अनुसार, बैटरी पैक को करीब 2 घंटे में 80% चार्ज किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  2. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  3. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  6. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  7. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  9. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  10. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »