112 km की रेंज और कार्गो ऑप्शन के साथ लॉन्च हुआ Peugeot e-Streetzone इलेक्ट्रिक स्कूटर

Peugeot e-Streetzone के स्टैंडर्ट और कार्गो वर्जन की कीमतों का खुलासा नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 नवंबर 2022 13:46 IST
ख़ास बातें
  • दो मॉडल - स्टैंडर्ड और कार्गो ऑप्शन में आएगा Peugeot e-Streetzone
  • मूल मॉडल की रेंज 112km व सिंगल बैटरी कार्गो की मैक्सिमम रेंज 61km होगी
  • e-Streetzone 45 km/h की टॉप स्पीड तक पहुंच सकता है

Peugeot e-Streetzone के साथ कंपनी ने EICMA 2022 में और भी कई स्कूटर लॉन्च किए हैं

Peugeot Motorcycles ने EICMA 2022 में e-Streetzone इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया है, जिसकी सिंगल चार्ज रेंज 112 किमी बताई गई है। ई-स्ट्रीटजोन कंपनी के मौजूदा 500 cc Streetzone (ICE) मॉडल का इलेक्ट्रिक वर्जन है, जिसके कंपनी ने करीब एक दशक पहले लॉन्च किया था। इसका लुक भी कुछ हद तक आपको दोनों के बीच समानता होने का अहसास देगा। Peugeot e-Streetzone का कार्गो वेरिएंट भी पेश किया गया है।

Peugeot e-Streetzone के स्टैंडर्ट और कार्गो वर्जन की कीमतों का खुलासा नहीं किया गया है। खासियतों की बात करें, तो मूल e-Streetzone इलेक्ट्रिक स्कूटर डुअल-बैटरी पैक के साथ आता है और जैसा कि हमने बताया, सिंगल चार्ज में इसकी मैक्सिमम रेंज 112 km बताई गई है। वहीं, कार्गो वेरिएंट सिंगल बैटरी पैक के साथ आता है, जिसके लिए कंपनी ने दावा किया है कि यह इको मोड में 61 km की रेंज निकालने में सक्षम होगा। बूस्ट मोड में बैटरी की रेंज 51 किमी तक कम हो जाती है।
Advertisement

Peugeot ने बताया है कि e-Streetzone इलेक्ट्रिक स्कूटर 45 km/h की टॉप स्पीड तक पहुंच सकता है। मूल मॉडल डुअल बैटरी के साथ इको मोड में 112 km और बूस्ट मोड के साथ 96 Km की रेंज निकालने में सक्षम होगा। एक बैटरी का वजन लगभग 12 किलो होता है इसलिए स्कूटर का वजन दो बैटरी के साथ 102 किलो और एक बैटरी के साथ 90 किलो होता है।

बैटरी को सीट कंपार्टमेंट से आसानी से निकाला जा सकता है और 5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। ई-स्कूटर में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। इसमें फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। एक एलसीडी स्क्रीन स्पीड, टाइम, बैटरी स्टेटस, आदि जानकारी दिखाती है। डिवाइस को चार्ज करने के लिए इसमें एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी शामिल किया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Peugeot, Peugeot e streetzone
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  2. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  3. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  4. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  5. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  6. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  7. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  8. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  9. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.