210 km रेंज वाली पाकिस्तान की पहली कार NUR-E 75!

NUR-E 75 इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग क्षमता इसे आठ घंटे में 220V है और साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग भी उपलब्ध होगी।

210 km रेंज वाली पाकिस्तान की पहली कार NUR-E 75!

Photo Credit: pakwheels

NUR-E 75 अगले साल की आखिरी तिमाही तक लॉन्च हो सकती है

ख़ास बातें
  • यह पांच सीटर हैचबैक है, जो 120 किमी/घंटा की टॉप स्पीड पर भाग सकती है
  • EV 16-इंच व्हील्स के साथ आएगी और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 19mm होगी
  • कंपनी का कहना है कि इलेक्ट्रिक कार अगले साल के आखिर तक लॉन्च होगी
विज्ञापन
लंबे समय से पाकिस्तान अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार का इंतजार कर रहा है और ऐसा प्रतीत होता है कि NUR-E 75 इलेक्ट्रिक कार पाकिस्तान में जल्द लॉन्च होने के लिए तैयार है। यूं तो यह कार वर्तमान में प्रोटोटाइप फेज में ही है, लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, ईवी को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसे इस साल की शुरुआत में सामने दुनिया के सामने दिखाया गया था। कार को Distinguished Innovation, Collaboration & Entrepreneurship (DICE) फाउंडेशन द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। 

NUR-E 75 इलेक्ट्रिक कार की खासियतों की बात करें, तो इसमें 35 kWh का बैटरी पैक शामिल किया जाएगा, जो सिंगल चार्ज में 210 km की रेंज देने में सक्षम होगा। प्रोटोटाइप टेस्टिंग और रेगुलेटरी अप्रूवल के लिए पूरी तरह से तैयार है। कहा जा रहा है कि जिस प्लेटफॉर्म पर इस इलेक्ट्रिक कार को बनाया गया है, उसका उपयोग कर विभिन्न सेगमेंट की गाड़ियों को बनाया जाएगा। यह पांच सीटर हैचबैक है, जो 108 hp की मैक्सिमम पावर और 120 किमी/घंटा की टॉप स्पीड देने में सक्षम होगी।

कंपनी का कहना है कि NUR-E 75 इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग क्षमता इसे आठ घंटे में 220V है और साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग भी उपलब्ध होगी। इलेक्ट्रिक कार 16 इंच के व्हील्स के साथ आएगी और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 190mm होगा। डिजाइन की बात करें तो, इलेक्ट्रिक कार सुजुकी इग्निस से बहुत प्रेरित लगती है। 

जैसा कि हमने बताया, इस इलेक्ट्रिक कार को Distinguished Innovation, Collaboration & Entrepreneurship (DICE) फाउंडेशन द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है, जो अमेरिका, यूरोपीय संघ और दुनिया के अन्य हिस्सों के पाकिस्तानियों द्वारा संचालित एक यूएस-आधारित गैर-लाभकारी संगठन है।

TOI के अनुसार, डाइस के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ खुर्शीद कुरैशी का कहना है कि कार को पाकिस्तान को उसकी डायमंड जुबली पर उपहार के रूप में दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार 2024 की आखिरी तिमाही तक बाजार में आ जाएगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Pakistan, Pakistan First Electric car, Pakistan First EV
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आरोपों पर आया कंपनी का जवाब
  2. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  3. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  6. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  7. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  9. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  10. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »