OPG Mobility के इलेक्ट्रिक स्कूटर, मोटरसाइकिल की कीमतों में बड़ी कटौती! अब Rs 50 हजार से शुरू Ferrato रेंज

Faast F4 की कीमत अब 1.10 रुपये हो गई है। वहीं, Faast F2T और F2B अब 89,999 रुपये से शुरू होते हैं। Faast F2F की कीमत 80,000 रुपये है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 मार्च 2025 22:04 IST
ख़ास बातें
  • Ferrato Faast F4, Ferrato Faast F2F सहित कई ई-स्कूटर हुए सस्ते
  • Disruptor इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमत भी घटी
  • सप्लायर्स से प्राप्त लागत लाभ को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाना है उद्देश्य
OPG मोबिलिटी, जिसे पहले Okaya EV के नाम से जाना जाता था, ने 'Ferrato' इलेक्ट्रिक स्कूटर लाइनअप की कीमतों में कटौती की है। इसमें MotoFaast और Faast F3 रेंज शामिल है। कंपनी का कहना है कि कीमत में कमी का उद्देश्य सप्लायर्स से प्राप्त लागत लाभ को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाना है। OPG Mobility ने इसी साल भारत मोबिलिटी एक्स्पो में Defy 22 इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था। Ferrato Defy 22 पेश स्‍टाइलिश डिजाइन के साथ आता है, जिसमें सात ड्यूल टोन कलर ऑप्‍शन दिए गए हैं। यह सिंगल चार्ज में 80 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करता है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है।

OPG मोबिलिटी ने बताया है कि Ferrato Faast F4, Ferrato Faast F2F, 5 Ferrato Freedum LI और Ferrato सीरीज के अन्य प्रोडक्ट्स की कीमतों को घटाया गया है। Ferrato इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रेंज की कीमतें अब 49,999 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर 1,54,999 रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं।
Advertisement

Faast F4 की कीमत अब 1.10 रुपये हो गई है। वहीं, Faast F2T और F2B अब 89,999 रुपये से शुरू होते हैं। Faast F2F की कीमत 80,000 रुपये है। OPG Mobility के पोर्टफोलियो में अब सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल Freedum LA है, जिसकी कीमत 50,000 रुपये है। इसी सीरीज का अधिक महंगा मॉडल Freedum LI है, जो 70,000 रुपये में बेचा जाएगा। इसके अलावा, एक मॉडल Classiq है, जिसकी कीमत 60,000 रुपये है। वहीं, Disruptor इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमत 1.55 लाख रुपये हो गई है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

OPG Mobility के चेयरमैन श्री अनिल गुप्ता ने इस मौके पर अपने बयान में कहा, "अपने ग्राहकों को सीधे लागत लाभ प्रदान करके और व्यापक ईवी समाधान प्रदान करके, हम भारत की आर्थिक वृद्धि को गति देने और एक स्थायी भविष्य की ओर वैश्विक बदलाव का नेतृत्व करने के लिए एक कदम उठा रहे हैं।"
Advertisement

कंपनी के बेड़े में सबसे लेटेस्ट जोड़ Ferrto Defy 22 है। इसे 99,999 रुपये (एक्स शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया गया था। Ferrato Defy 22 सिंगल चार्ज में 80 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है। वहीं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है। ईवी 72वोल्‍ट 30एएच (2.2kWh) एलएफपी बैटरी के साथ 1200 वॉट पावर वाली मोटर और 2500 वॉट की पीक पावर प्रदान करता है। यह ड्यूल फुट बोर्ड लेवल के साथ राइडर के पोश्‍चर को बेहतर बनाता है। 
Advertisement

फेराटो डेफी 22 बेहतर परफॉर्मेंस, एडवांस सिक्योरिटी और अन्‍य आईओटी फीचर्स भी प्रदान करता है। दमदार स्ट्रक्चर के साथ नया डिजाइन है जो कि अधिक ड्यूराबिलिटी के लिए IP 67 रेटिंग एलएफपी बैटरी और एक वेदरप्रूफ आईपी65-रेटेड चार्जर से लैस है। इलेक्ट्रिक स्‍कूटर में कॉम्‍बी डिस्‍क ब्रेक सिस्‍टम दिया गया है। म्‍यूजिक फीचर के साथ 7 इंच टच डिस्‍प्‍ले स्‍पीडोमीटर दिया गया है। इसमें स्‍टाइलिश 12 इंच एलॉय व्‍हील हैं जो कि इसके डिजाइन को क्‍लासी और बोल्‍ड बनाते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  5. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  7. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  10. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.