Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए 15,000 रुपये महंगे, ये हैं नई कीमतें

Ola S1 Pro में 4 kWh की बैटरी है और FAME-II स्कीम के तहत इसे 59,550 रुपये की सब्सिडी मिलती है। हालांकि, सब्सिडी में बदलाव के बाद इस मॉडल को अब 22,268 रुपये की सब्सिडी मिलेगी, जबकि S1 को अब 44,700 रुपये के बजाय 20,678 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 मई 2023 20:54 IST
ख़ास बातें
  • S1 Air अब 84,999 रुपये से बढ़कर 99,999 रुपये का हो गया है
  • Ola S1 की कीमत को 1,14,999 रुपये बढ़ाकर 1,29,999 रुपये कर दिया है
  • S1 Pro की कीमत 1,24,999 रुपये से 1,39,999 रुपये हो गई है

FAME-II सब्सिडी में बदलाव होने से लगभग सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कीमतें बढ़ा सकते हैं

भारत सरकार ने हाल ही में FAME-II सब्सिडी को 15,000 रुपये प्रति kWh से कम कर 10,000 रुपये प्रति kWh कर दिया था और अब इसका असर इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicles) की कीमतों में दिखाई देना शुरू हो गया है। बेंगलुरु स्थित ईवी निर्माता Ola Electric ने भारतीय बाजार में अपनी S1 रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी की है। Ola के पास वर्तमान में तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स - Ola S1, S1 Pro और S1 Air हैं।

TOI Auto के अनुसार, Ola Electric ने Ola S1 की कीमत को 1,14,999 रुपये बढ़ाकर 1,29,999 रुपये कर दिया है। वहीं, S1 Air अब 84,999 रुपये से बढ़कर 99,999 रुपये का हो गया है। लाइनअप का सबसे प्रीमियम मॉडल S1 Pro की कीमत 1,24,999 रुपये से 1,39,999 रुपये हो गई है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं, जिनमें बदली गई Fame-II सब्सिडी शामिल है। सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल नई कीमतों के साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिए गए हैं।
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि Ola S1 Pro में 4 kWh की बैटरी है और FAME-II स्कीम के तहत इसे 59,550 रुपये की सब्सिडी मिलती है। हालांकि, सब्सिडी में बदलाव के बाद इस मॉडल को अब 22,268 रुपये की सब्सिडी मिलेगी, जबकि S1 को अब 44,700 रुपये के बजाय 20,678 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। 

सब्सिडी का असर केवल Ola Electric पर ही नहीं पड़ा है। Ather Energy ने भी हाल ही में कथित तौर पर अपने 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में 32,500 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। बढ़ी हुई कीमत कल, 1 जून से लागू होनी है।
Advertisement

फिलहाल किसी अन्य इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता ने कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा नहीं की है, लेकिन क्योंकि सब्सिडी का असर सभी पर पड़ेगा, ऐसे में जल्द की घोषणाओं का दौर शुरू होने की उम्मीद है।
Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.