Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर हो गए Rs 25 हजार तक सस्ते! लेकिन सिर्फ इस तारीख तक है ऑफर

Ola S1 X+ की कीमत को Rs 1.09 लाख से कम कर दिया है और अब यह 84,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 फरवरी 2024 15:15 IST
ख़ास बातें
  • Ola Electric ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमतें घटा दी हैं।
  • प्राइस कट का ये ऑफर एक लिमिटिड समय के लिए है।
  • मॉडल्स में Ola S1 X+, Ola S1 Pro, Ola S1 Air शामिल।

Photo Credit: Ola Electric

Ola Electric Scooter Price Cut: ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमतें घटा दी हैं। अगर आप ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह अच्छा मौका है। कंपनी ने घोषणा करते हुए कहा है कि प्राइस कट का ये ऑफर एक लिमिटिड समय के लिए है। जिन मॉडल्स की कीमत कम हुई है उनमें Ola S1 X+, Ola S1 Pro, Ola S1 Air शामिल हैं। आइए जानते हैं कितने रुपये सस्ते हो गए हैं कंपनी के ये इलेक्ट्रिक स्कूटर। 

Ola Electric Scooter सस्ते में खरीदने का ये अच्छा मौका है। कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के प्राइसेज 25 हजार रुपये तक घटा दिए हैं। कंपनी ने कहा है कि घटी हुई कीमत का फायदा फरवरी महीने के खत्म होने तक ही दिया जा रहा है। इसलिए ऑफर का लाभ उठाने के लिए जल्दी करें। कंपनी के सीईओ भावीश अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसे लेकर पोस्ट भी शेयर किया है। 

Ola S1 X+ Price cut
Ola S1 X+ की कीमत को Rs 1.09 लाख से कम कर दिया है और अब यह 84,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

Ola S1 Air Price cut
Ola S1 Air का प्राइस Rs 1.19 लाख रुपये से कम होकर 1.05 लाख रुपये हो गया है। 

Ola S1 Pro Price cut
Advertisement
ओला इलेक्ट्रिक के पॉपुलर स्कूटर Ola S1 Pro की कीमत भी कम हो गई है। यह स्कूटर 18 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है। 1.48 लाख रुपये से कम होकर इसकी कीमत अब 1.30 लाख रुपये है। 

ओला इलेक्ट्रिक ने अप्रैल 2024 तक देश भर में अपने सर्विस नेटवर्क को 50% तक बढ़ाने की बात कही है। एनडीटीवी के अनुसार, कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि वे EV अपनाने की सभी बाधाओं को तोड़कर, EV को किफायती और सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। देश भर में EV अपनाने को बढ़ावा देने के अपने मिशन के अनुरूप, कंपनी S1 पोर्टफोलियो में सभी व्हीकल की कीमतें कम कर रही है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.