Ola Electric ने की वापसी, अक्टूबर में बेची 50,000 यूनिट्स से ज्यादा 

पिछले कुछ महीनों से ओला इलेक्ट्रिक को खराब सर्विस के कारण कस्टमर्स की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 नवंबर 2024 20:23 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने कंपनी की रिटेल सेल्स 41,605 यूनिट्स की रही है
  • सितंबर की तुलना में इसकी सेल्स 100 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है
  • कंपनी ने अपनी सर्विसेज में सुधार के लिए EY को हायर किया है

सितंबर की तुलना में कंपनी की सेल्स 100 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने अक्टूबर में 50,000 से ज्यादा यूनिट्स बेची हैं। हालांकि, यह कंपनी की होलसेल्स है। वाहन पोर्टल के डेटा के अनुसार, पिछले महीने कंपनी की रिटेल सेल्स 41,605 यूनिट्स की रही है। ओला इलेक्ट्रिक ने लगभग 30 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ इस मार्केट में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ओला इलेक्ट्रिक ने कंपनी ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर रजिस्ट्रेशंस में 74 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। हालांकि, सितंबर की तुलना में इसकी सेल्स 100 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने कहा, "हमारे लिए फेस्टिव सीजन अच्छा रहा है। इसके पीछे बड़ा पोर्टफोलियो, डिमांड में बढ़ोतरी और मजबूत सेल्स नेटवर्क प्रमुख कारण हैं। टियर दो और तीन शहरों में EV की सेल्स बढ़ी है। हमें विश्वास है कि आगामी महीनों में भी पॉजिटिव ग्रोथ जारी रहेगी।" 
Advertisement

पिछले कुछ महीनों से ओला इलेक्ट्रिक को खराब सर्विस के कारण कस्टमर्स की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, कंपनी ने बताया है कि उसने सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) के पास दर्ज शिकायतों में से 99 प्रतिशत से अधिक का समाधान कर दिया है। हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने स्टॉक एक्सचेंज को एक फाइलिंग में बताया था, "कंपनी ने सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी की ओर से जारी किए गए कारण बताओ नोटिस पर जरूरी जानकारी और स्पष्टीकरण उपलब्ध कराए हैं।" कंपनी ने बताया था कि CCPA के पास कस्टमर्स की ओर से दर्ज कराई गई लगभग 10,644 शिकायतों में से उसने 99.1 प्रतिशत शिकायतों का समाधान कर दिया है। CCPA ने ओला इलेक्ट्रिक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) को इस मामले का ऑडिट करने का निर्देश दिया था। 

हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी ने अपनी सर्विसेज में सुधार के लिए EY को हायर किया है। पिछले महीने इसने अपने सर्विस नेटवर्क को मजबूत करने के लिए Hyper Service कैम्पैन शुरू करने की जानकारी दी थी। कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रिपेयर में एक दिन से अधिक लगने पर बैकअप इलेक्ट्रिक स्कूटर और कैब कूपंस देने की भी पेशकश की है। इसमें कस्टमर्स को एक दिन में रिपेयर की सुविधा दी जाएगी। कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रिपेयर में एक दिन से अधिक लगने पर कस्टमर्स को बैकअप S1 स्कूटर दिया जाएगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.