108 Km की रेंज के साथ जल्द लॉन्च होगा नया 2023 Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर! अप्रूवल डॉक्यूमेंट लीक

Bajaj Chetak 2413 Premium कोडनेम से लिस्टेड यह मॉडल मौजूदा मॉडल के समान 50.4 V 57.24 Ah क्षमता के बैटरी पैक से लैस होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 फरवरी 2023 18:39 IST
ख़ास बातें
  • Bajaj को नए Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए टाइप अप्रूवल प्राप्त हुआ है
  • अपडेटेड मॉडल मौजूदा Chetak इलेक्ट्रिक से ज्यादा रेंज देगा
  • नया मॉडल मौजूदा मॉडल के समान बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर क्षमता के साथ आएगा

मौजूदा Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैक्सिमम फुल चार्ज रेंज 90 किलोमीटर बताई जाती है

बजाज के पोर्टफोलियो में वर्तमान में केवल एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मौजूद है, जिसका नाम Chetak है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अपनी रेंज, पावर और ब्रांड वैल्यू के चलते लॉन्च के बाद से ही देश में बिक्री के मामले में अच्छा परफॉर्म कर रहा है, लेकिन पिछले कुछ महीनों इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में प्रतियोगिता गर्मा गई है, जिसके चलते बजाज अब Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर को अपग्रेड करने की तैयारी में प्रतीत होता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर के अपडेटेड मॉडल का टाइप अप्रूवल डॉक्यूमेंट लीक हुआ है, जिससे पता चलता है कि 2023 बजाज चेतक पहले से ज्यादा रेंज के साथ मार्केट में लॉन्च होने वाला है।

Bajaj को नए Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए टाइप अप्रूवल प्राप्त हुआ है, जिसके डॉक्यूमेंट को Rushlane द्वारा शेयर किया गया है। इस डॉक्यूमेंट से पता चलता है कि अपडेटेड मॉडल मौजूदा Chetak इलेक्ट्रिक से ज्यादा रेंज से लैस होगा। हालांकि, इसका बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर की क्षमता पहले के समान होगी।

डॉक्यूमेंट के अनुसार, Bajaj Chetak 2413 Premium कोडनेम से लिस्टेड यह मॉडल मौजूदा मॉडल के समान 50.4 V 57.24 Ah क्षमता के बैटरी पैक से लैस होगा, जो 2.884 kWh की बैटरी एनर्जी होती है। इसमें बताया गया है कि बैटरी का वजन 24.5 किलोग्राम होगा। बता दें कि ये मौजूदा मॉडल के समान ही है, लेकिन फिर भी, डॉक्यूमेंट के अनुसार, इसकी मैक्सिमम फुल चार्ज रेंज 108 km होगी। 

बता दें कि मौजूदा Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक की फुल चार्ज रेंज Eco मोड में 90 Km और Sports मोड में 80 Km बताई जाती है। डॉक्यूमेंट से आगे यह भी पता चलता है कि इसकी इलेक्ट्रिक मोटर की क्षमता भी मौजूदा मॉडल के समान होगी। समान पावरट्रेन के साथ पहले से ज्यादा रेंज का दावा कहीं न कहीं यह इशारा करता है कि Bajaj अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर में सॉफ्टवेयर और कंट्रोलर सिस्टम में कुछ बदलाव कर सकती है।
Advertisement

नए बजाज चेतक के डाइमेंशन भी मौजूदा मॉडल के समान हैं। ऐसा लगता है कि डिजाइन के मामले में बजाज मौजूदा मॉडल के साथ जा सकती है। नए मॉडल में मौजूदा मॉडल के समान मैटेलिक बॉडी, IP67-रेटेड बैटरी, ट्यूबलेस टायर्स, 18L बूट स्पेस, 4L ग्लव बॉक्स जैसे फीचर्स बरकरार रेंगे।
Advertisement

Bajaj Chetak की टक्कर मार्केट में मौजूद दमदार खिलाड़ियों - Ather 450 सीरीज, Ola S1 सीरीज, TVS iQube और Hero Vida जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होती है, जो कई एडवांस फीचर्स से लैस आते हैं, जैसे टचस्क्रीन डिस्प्ले, रिवर्स गियर आदि। ऐसा हो सकता है कि बजाज इस कड़ी प्रतियोगिता में टिकने के लिए नए Chetak इलेक्ट्रिक में कुछ एडवांस फीचर्स को शामिल करे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.